REDMAGIC 11 Air उन लोगों के लिए बनाया गया फोन है जो Gaming और तेज Performance को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं।
क्योंकि इस फोन में Snapdragon 8 Elite, 7000mAh की बड़ी Battery, 24,000 RPM का तेज़ घूमने वाला Fan और 144Hz Display जैसे कई फीचर मिलते हैं।
लेकिन असली सवाल यह है कि इन सभी फीचर्स का लंबे समय तक गेम खेलने में कितना फायदा मिलता है और क्या इसके बदले में Camera, Software और Connectivity में कौन-कौन सी ऐसी सीमाएं हैं, जिन्हें स्वीकार करना पड़ सकता है।
REDMAGIC 11 Air में Snapdragon 8 Elite कितना तेज है?
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ RedCore R4 भी मौजूद है। साथ ही इसमें 12GB और 16GB LPDDR5X RAM और 256GB और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं।
16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले एक यूनिट के AnTuTu टेस्ट में लगभग 34–35 लाख का स्कोर बताया गया है।
लेकिन यह स्कोर उसी यूनिट और जांच का नतीजा है, इसलिए इसे हर फोन में तय स्कोर नहीं माना जाना चाहिए।
लेकिन इससे साफ होता है कि फोन की सबसे बड़ी ताकत इसका तेज Performance ही है। और यह खासकर उन लोगों के लिए है
जो Gaming करने के साथ-साथ लंबे समय तक भारी काम करना चाहते हैं, क्योंकि इसका Hardware काफी मजबूत है।
BGMI, COD Mobile और Genshin Impact में कितने FPS मिलते हैं?
COD Mobile की एक की गई जांच में Very High ग्राफिक्स और Super Resolution के साथ लगभग 144 FPS तक बताया गया है।
BGMI में चीनी/दुबई वेरिएंट पर 90 FPS का सपोर्ट बताया गया है। इसलिए इसे हर वेरिएंट और हर क्षेत्र के लिए एक जैसा दावा बिल्कुल नहीं समझना चाहिए।
Genshin Impact में ज्यादातर सेटिंग पर लगभग 120 FPS का आंकड़ा बताया गया है, लेकिन इसमें Frame Interpolation या Upscaling का इस्तेमाल किया गया था। इसलिए इसे बिल्कुल Native 120 FPS नहीं कहा जाना चाहिए।
और Wuthering Waves में भी अधिकतम सेटिंग पर लगभग 120 FPS देखा गया है। हालांकि TechNick Reviews के अनुसार इस फोन में 10S Pro और 11 Pro की तुलना में स्थिरता काफी कम थी।
24,000 RPM Fan का क्या फायदा है?
REDMAGIC 11 Air फोन में 24,000 RPM का चलने वाला Fan, बड़ा Vapor Chamber और Graphene जैसी गर्मी संभालने की सुविधाएं दी गई हैं।
लेकिन इसका मकसद लंबे समय तक गेम खेलते समय फोन की गर्मी को संभालना है। मतलब यहां पर सिर्फ Snapdragon 8 Elite की ताकत ही नहीं,
बल्कि उसे लगातार लंबे समय तक चलाने के लिए Cooling System भी जरूरी है।
फिर भी 30–45 मिनट लगातार Gaming करने के बाद Fan की आवाज कुछ लोगों को तेज या सीटी जैसी लग सकती है।
लेकिन यह एक Reviewer के अपने अनुभव पर आधारित बात है, इसलिए इसे हर व्यक्ति के लिए सेम एक जैसा नहीं माना जा सकता।
7000mAh Battery कितनी काम की है?
फोन में 7000mAh की विशाल Battery दी गई है और इसमें Bypass Charging का सपोर्ट भी मिलता है। लंबे समय तक Gaming करने वालों के लिए यह Bypass Charging आमतौर पर उपयोगी हो सकता है।
और इसकी Charging Speed को लेकर भी कई अलग-अलग जानकारियों में अंतर मिला है। Global REDMAGIC Specifications में
लगभग 80W तक Charging दी गई है, लेकिन वहीं 91mobiles की Listing में 120W तक बताया गया है।
Trakin Tech और TechNick ने 80W Charger और Cable मिलने की बात कही है, लेकिन Technical Guruji के Review में 120W का जिक्र मिलता है। इसलिए Charging Speed वेरिएंट या बाजार के अनुसार अलग हो सकती है।
फोन में Wireless Charging का सपोर्ट नहीं है।
144Hz Display और 520Hz Triggers कैसे हैं?
REDMAGIC 11 Air में 6.85 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2688×1216 और 144Hz रिफ्रेश रेट है। और स्क्रीन पर Full-Screen डिजाइन के साथ-साथ Under-Display Camera दी गई है।
और Gaming के लिए भी इस फोन में 520Hz Physical Shoulder Triggers देखने को मिलते हैं। लेकिन ये गेम में अलग-अलग कमांड के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
लेकिन TechNick के अनुसार इन Triggers का साइज Pro मॉडल से छोटा है, साथ ही ये किनारे के ज्यादा पास हैं। और लंबे Gaming Session में कुछ लोगों को इनका इस्तेमाल काफी कम आरामदायक लग सकता है।
REDMAGIC 11 Air का Camera कैसा है?
इस फोन के पीछे 50MP OIS Main Camera और 8MP Ultrawide Camera दिया गया है। इसका Main Camera दिन में ठीक-ठाक तस्वीरें क्लिक कर सकता है और रात में भी इसकी काम करने की क्षमता ठीक बताई गई है।
TechNick के अनुसार इसके Main Camera की डिटेल Pro मॉडल के करीब है, लेकिन 2x से आगे जाने पर ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए।
साथ ही 8MP Ultrawide Camera भी दिन के लिए ठीक है, लेकिन कम रोशनी में इसके नतीजे कमजोर हो सकते हैं।
16MP का Front Camera Under-Display इस फोन की बड़ी कमियों में से एक है। क्योंकि Selfie में ज्यादा Processing और Sharpening जैसी चीजें दिखाई दे सकती हैं,
जिससे तस्वीर कुछ यूजर को Painting जैसी लग सकती है। और रात में भी Selfie Camera Pro मॉडल के मुकाबले में थोड़ा कमजोर बताया गया है।
और इसके Main Camera में 8K Video Recording का सपोर्ट मिला है। साथ ही 4K में 60 FPS तक का विकल्प भी बताया गया है, लेकिन Stabilization में कुछ दिक्कत आ सकती है।
Ultrawide Camera में Video Recording 1080p60 तक ही सीमित है, लेकिन इसमें 4K60 या 8K Video Recording का सपोर्ट नहीं है।
और इसका Selfie Video 1080p30 तक जाता है, लेकिन इसमें 4K या Portrait Video का कोई विकल्प नहीं है।
REDMAGIC OS 11 का अनुभव कैसा है?
फोन में REDMAGIC OS 11 दिया गया है। और कुछ Review में इसका इस्तेमाल आम तौर पर ठीक बताया गया है, लेकिन Software Polish को लेकर Reviews की राय पूरी तरह एक जैसी नहीं है।
China Variant में Third-Party Apps और Google Services को लेकर भी अलग-अलग स्थिति हो सकती है। इसलिए फोन खरीदते समय यह भी देखना काफी जरूरी है कि कौन सा वेरिएंट लिया जा रहा है।
USB 2.0 और बाकी फीचर्स में क्या सीमाएं हैं?
फोन में USB Type-C Port है, लेकिन यह USB 2.0 पर भी काम करता है। नॉर्मल चार्जिंग और फाइल भेजने के लिए यह काम करेगा,
लेकिन बहुत तेज Wired File Transfer या Wired Display Output चाहने वाले लोगों के लिए यह एक सीमा हो सकता है।
फोन में Dual Nano-SIM, 5G, NFC और IR जैसी सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन इसमें कोई भी 3.5mm Headphone Jack नहीं दिया गया है।
फोन का आधिकारिक वजन सिर्फ 207 ग्राम का है और इसकी मोटाई लगभग 7.85mm है। साथ ही इसमें IP54 Rating भी मिलती है।
और इसके Stereo Speakers काफी तेज आवाज तो दे सकते हैं, लेकिन Full Volume पर आवाज में Distortion और कम Depth की शिकायत Review में बताई गई है।
REDMAGIC 11 Air भारत में मिलता है?
91mobiles की मौजूदा जानकारी के अनुसार REDMAGIC 11 Air फोन भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है।
इसलिए भारत में खरीदने वाले User के लिए सिर्फ फोन के Hardware को ही देखना काफी नहीं होगा। क्योंकि खरीदने से पहले उपलब्धता और Support की स्थितियां भी देखनी होंगी।
REDMAGIC 11 Air किसके लिए सही है?
अगर आपकी पहली जरूरत Gaming Performance, लंबे Gaming Sessions और विशाल Battery या Active Cooling और Gaming Controls में से हैं, तो REDMAGIC 11 Air आपके लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है।
अगर आपको Camera, Selfie और ज्यादा साफ-सुथरा Software Experience भी उतना ही मायने रखता है, तो इसकी कमियों को ध्यान में रखना चाहिए।
Camera को सबसे ज्यादा महत्व देने वाले लोगों के लिए इसका Front Camera और Low-Light Ultrawide Camera की कमजोरी हो सकती है।
इसी तरह अगर आपको USB 3.x जैसी तेज Wired Connectivity या आसानी से मिलने वाला India Support चाहिए, तो इसका USB 2.0 और भारत में उपलब्धता की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है।
REDMAGIC 11 Air का अंतिम फैसला
REDMAGIC 11 Air स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ Snapdragon 8 Elite ही नहीं है। बल्कि 24,000 RPM Active Fan, 7000mAh Battery,
Bypass Charging, 144Hz OLED डिस्प्ले और 520Hz Triggers ये सब चीजें मिलकर इसे Gaming पर ज्यादा ध्यान देने वाले फोन में से एक बनाते हैं।
लेकिन इसके साथ Camera, Software Polish, USB 2.0, IP54 और India Availability जैसी सीमाएं भी मौजूद हैं।
इसलिए यह फोन उन लोगों के लिए ज्यादा सही बैठता है, जिन लोगों की पहली जरूरत Gaming और Performance होती है।
क्योंकि Camera या रोजमर्रा के Software Experience को ज्यादा महत्व देने वालों को इन सभी सीमाओं को ध्यान से देखना चाहिए।
फायदे
- Snapdragon 8 Elite की तेज Performance
- 24,000 RPM Active Fan
- 7000mAh Battery
- 144Hz Full-Screen OLED Display
- 520Hz Physical Shoulder Triggers
- LPDDR5X RAM और UFS 4.1 Storage
- 50MP OIS Main Camera
कमियां
- Under-Display Selfie Camera कमजोर
- Low-Light Ultrawide Camera कमजोर
- Software Polish को लेकर मिली-जुली राय
- लंबे Gaming Session में भी Fan की आवाज थोड़ी परेशान कर सकती है
- USB 2.0
- Wired Display Output नहीं
- IP54 Rating
- Charging Speed को लेकर भी अलग-अलग जानकारी में अंतर है
- भारत में खरीदने की उपलब्धता नहीं
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
REDMAGIC 11 Air में कौन सा Processor है?
इस फोन में Snapdragon 8 Elite Processor का इस्तेमाल किया गया है।
REDMAGIC 11 Air में कितनी Battery है?
इसमें 7000mAh की बड़ी Battery दी गई है, साथ ही Bypass Charging का Support भी मिलता है।
क्या REDMAGIC 11 Air में 144Hz Display है?
जी हां, इस फोन में 6.85 इंच का OLED Display मिलता है, जिसका Refresh Rate 144Hz तक है।
क्या इसमें 24,000 RPM Fan है?
जी हां, फोन में 24,000 RPM का Active Cooling Fan भी दिया गया है।
क्या REDMAGIC 11 Air BGMI में 90 FPS चला सकता है?
एक जांच में चीनी/दुबई वेरिएंट पर BGMI में 90 FPS का Support बताया गया है। इसलिए इसे हर वेरिएंट के लिए एक जैसा दावा नहीं समझना चाहिए।
REDMAGIC 11 Air में 80W या 120W Charging है?
इसकी चार्जिंग Speed को लेकर भी अलग-अलग जानकारियों में अंतर मिला है। Global REDMAGIC Specifications में 80W तक Charging दी गई है, लेकिन वहीं 91mobiles की लिस्टिंग में 120W बताया गया है।
REDMAGIC 11 Air का Camera कैसा है?
इसमें 50MP OIS मैन कैमरा और 8MP Ultrawide कैमरा मिलता है। साथ ही मैन Camera दिन के लिए ठीक है,
लेकिन Under-Display Selfie कैमरा और Low-Light Ultrawide कैमरा की कुछ कमजोरियां हैं।
क्या REDMAGIC 11 Air फोन भारत में उपलब्ध है?
91mobiles की मौजूदा Listing के अनुसार यह फोन भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है।
Nothing Phone 3a Pro Review- 3x पेरिस्कोप कैमरा कितना काम का है, और कहाँ हैं इसकी सीमाएँ
Motorola Edge 60 Fusion 5G Review- कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और Gaming में कैसा है
अगर यह जानकारी आपके काम आई है और आगे भी ऐसी ही आसान, भरोसेमंद मोबाइल जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो अभी PhoneDosty Community से जुड़ें।

