Last Updated: 1 November 2026
PhoneDosty.com पर आपका दिल से स्वागत है!
इस Website पर मोबाइल फोन के फीचर्स, जैसे कि कीमत, Camera, Battery, Gaming और फोन खरीदने से जुड़ी कई जानकारियाँ आसान भाषा में दी जाती हैं।
इस पेज में साफ-साफ बताया गया है कि PhoneDosty का इस्तेमाल करते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसलिए कृपया इन सभी नियमों को पूरा जरूर पढ़ लें।
अगर आप इन नियमों से सहमत नहीं होते हैं, तो आप इस Website का इस्तेमाल करना बंद कर सकते हैं।
1. PhoneDosty पर दी गई जानकारी
PhoneDosty पर मोबाइल फोन से जुड़ी अनेक जानकारियाँ आसान भाषा में दी जाती हैं, ताकि आप फोन के फीचर्स को अच्छी तरह समझ सकें और अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर फैसला ले सकें।
हम Articles तैयार करने के लिए कंपनियों की अपनी Official Websites, दूसरी Tech Websites और YouTube पर फोन का Review करने वाले लोगों की जानकारी का सहारा लेते हैं।
इसीलिए एक बात साफ कर देना चाहते हैं कि PhoneDosty खुद किसी फोन की Testing नहीं करता और न ही दूसरे Reviewers के Testing Results को PhoneDosty की अपनी Testing बताकर पेश किया जाता है।
बेशक, अलग-अलग Reviewers की Testing के Results में अंतर हो सकता है। इसलिए किसी भी खास Result को समझते समय उसके Source को भी ध्यान में रखें।
2. फोन खरीदने से पहले
Phone की कीमत, Offers, Features और Availability समय के साथ कभी भी बदल सकते हैं। इसलिए फोन खरीदने से पहले उसकी Latest जानकारी कंपनी की Official Website या दुकानदार से जरूर पता कर लें।
Note 🫵 PhoneDosty.com पर फोन बेचे नहीं जाते और न ही यहाँ से कोई Order या Payment लिया जाता है।
फोन खरीदते समय अपनी जरूरत और Budget को ध्यान में रखें। अगर फोन में कोई खराबी होती है या Warranty और Repair से जुड़ी कोई परेशानी आती है, तो इसके लिए संबंधित कंपनी या दुकानदार से संपर्क करें।
3. अगर किसी जानकारी में गलती मिले तो
एक बात और, हमारे किसी भी Article में दी गई जानकारी गलत, अधूरी या फिर पुरानी भी हो सकती है।
इसलिए अगर आपको किसी Article में कोई गलती दिखाई देती है, तो आप हमें Contact Us Page या हमारे Email के जरिए बता सकते हैं।
आपकी जानकारी मिलने पर हम उसे Check कर सकते हैं। अगर गलतियाँ सही पाई जाती हैं, तो जरूरत के अनुसार उस Article में सुधार किया जा सकता है।
4. लेख और तस्वीरों का इस्तेमाल
आप PhoneDosty पर मौजूद Articles पढ़ सकते हैं और उनके Links दोस्तों या दूसरों के साथ Share भी कर सकते हैं।
लेकिन PhoneDosty के लगभग पूरे Article या तस्वीरों को बिना अनुमति किसी दूसरी Website पर दोबारा Publish करना या फिर अपने नाम से इस्तेमाल करना सही नहीं है।
क्योंकि किसी Article का Link Share करना और उसका पूरा Content Copy करना, ये दोनों अलग-अलग बातें हैं।
PhoneDosty के Mobile Review Articles में ज्यादातर AI से बनाई गई तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाता है। और कुछ खास जानकारी समझाने के लिए जरूरत के अनुसार Screenshot भी लगाया जा सकता है।
5. कमेंट करने के नियम
अगर किसी Article के नीचे Comment करने का Option दिया गया है, तो वहाँ आप अपनी राय या कोई भी सवाल लिख सकते हैं। आपका Comment Website पर आने वाले सभी लोगों को दिखाई दे सकता है।
इसीलिए Comment करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें:
- गाली-गलौज, धमकी या किसी के बारे में गलत भाषा का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
- बार-बार बेकार के Comments या Spam Links न डालें।
- जानबूझकर कोई गलत जानकारी न फैलाएँ।
- बिना सही आधार के किसी व्यक्ति या कंपनी पर आरोप न लगाएँ।
- किसी दूसरे का Content बिना अनुमति Copy करके Comment में न डालें।
- अपना या किसी दूसरे व्यक्ति का कोई मोबाइल नंबर, घर का पता या कोई भी निजी जानकारी ऐसी जगह न डालें, जहाँ उसे सभी लोग देख सकें।
अगर कोई Comment इन सभी नियमों के खिलाफ होता है, तो उसे Delete या Spam में डाला जा सकता है।
लेकिन Comments में लिखी गई सभी बातें Comment करने वाले व्यक्ति की अपनी राय होती हैं। किसी Comment का Website पर दिखाई देना यह नहीं बताता कि PhoneDosty ने उसमें लिखी गई हर बात की जाँच की है।
6. दूसरी Websites के Links
PhoneDosty के कुछ Articles में YouTube Videos, मोबाइल कंपनियों की Official Websites और 91mobiles जैसी दूसरी Websites के Links भी दिए जा सकते हैं। हालांकि, हर Article में बाहरी Links होना जरूरी नहीं है।
इन Links के जरिए आप संबंधित Website पर जा सकते हैं। और जब आप किसी दूसरी Website पर जाते हैं, तो वहाँ दी गई जानकारी और मिलने वाली सुविधाओं को वही Website संभालती है।
इसीलिए किसी Website का Link देने का मतलब यह नहीं है कि वहाँ मौजूद हर जानकारी सही ही हो या PhoneDosty उस Website की सभी बातों से सहमत हो।
इसलिए दूसरी Website का इस्तेमाल करने या वहाँ से कुछ खरीदने से पहले उसकी जानकारी और नियम खुद Check कर लें।
7. Website में कोई परेशानी होने पर
कभी-कभी Technical Problem या Maintenance की वजह से PhoneDosty की Website या कोई Page कुछ समय के लिए खुलने में परेशानी भी हो सकती है।
लेकिन हम कोशिश करते हैं कि Website ठीक से काम करे। फिर भी हर समय Website उपलब्ध रहने की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती।
अगर आपको Website इस्तेमाल करते समय कोई भी परेशानी दिखाई देती है, तो आप हमें Contact Us Page या Email के जरिए बता सकते हैं।
8. Website का गलत इस्तेमाल न करें
PhoneDosty का इस्तेमाल करते समय ऐसी गतिविधियों से बचें जिनसे Website या दूसरे लोगों को परेशानी हो सकती है।
उदाहरण के लिए:
- Website का इस्तेमाल Spam फैलाने के लिए बिल्कुल न करें।
- धोखाधड़ी वाले Links या गलत जानकारी Share न करें।
- Website के जरिए किसी दूसरे व्यक्ति को परेशान या धमकी न दें।
- ऐसी कोई गतिविधि न करें जिससे Website को नुकसान पहुँच सकता हो।
9. आगे चलकर विज्ञापन
फिलहाल PhoneDosty.com पर कोई विज्ञापन दिखाई नहीं देते हैं।
लेकिन अगर भविष्य में Website पर Google AdSense या किसी दूसरे Ad Network के विज्ञापन शुरू किए जाते हैं, तो उनसे जुड़ी जरूरी जानकारी इस Page या संबंधित Policy में Update की जाएगी।
10. नियमों में बदलाव
समय के साथ PhoneDosty के इन नियमों में बदलाव भी किया जा सकता है।
अगर किसी नियम में कोई बदलाव किया जाता है, तो इस Page को Update किया जाएगा और ऊपर दी गई Last Updated Date भी जरूरत के अनुसार बदली जा सकती है।
इसलिए समय-समय पर इस Page को Check करते रहें।
11. भारत के कानून
PhoneDosty के इस्तेमाल से जुड़े इन नियमों को भारत में लागू कानूनों के अनुसार समझा जाएगा।
12. हमसे संपर्क करें
अगर आपको इन नियमों से जुड़ा कोई भी सवाल पूछना है या किसी Article, तस्वीर या जानकारी के इस्तेमाल को लेकर बात करनी है, तो आप हमें Email कर सकते हैं।
Email: Nirajblog67@gmail.com
Note: Email करते समय अपनी बात साफ-साफ लिखें। अगर आपका सवाल किसी खास Article से जुड़ा हुआ है, तो उसका Link भी भेज दें।
PhoneDosty.com — हर मोबाइल की पूरी कहानी।
