CMF Phone 2 Pro 5G Review 7 दिन इस्तेमाल के बाद फोन लेना सही रहेगा या बाद में पछताओगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीधी बात यह फोन दिखने और specs में बहुत अच्छा लगता है लेकिन इसकी असली बात इस्तेमाल करने के बाद ही पता चलती है

भारतीय मार्केट में इसकी कीमत लगभग ₹18999 से शुरू होती है base variant और offers के साथ यह स्मार्टफोन कभी कभी ₹17999 में भी मिल सकता है

अगर आप इसे सिर्फ features देखकर खरीदते हैं तो बाद में कुछ चीज़ें आपको परेशान भी कर सकती हैं

लेकिन टेंशन की बात नहीं है अगर सही समझ के साथ खरीदेंगे तो यह एक अच्छा daily phone बन सकता है

CMF Phone 2 Pro 5G Key Specs

Feature Details
OS Android v15
Processor MediaTek Dimensity 7300 Pro
CPU Octa Core (2.5 GHz + 2 GHz)
RAM 8 GB
Display 6.77 inch Flexible AMOLED
Resolution 1080 × 2392 px (FHD+)
Refresh Rate 120 Hz
Rear Camera 50 MP + 8 MP + 50 MP
Front Camera 16 MP
Video Recording 4K @30fps
Battery 5000 mAh
Charging 33W Fast Charging
Storage 128GB / 256GB (Expandable up to 2TB)
SIM Dual SIM (Hybrid)
Network 5G Supported
Protection Dust & Water Resistant

Quick Decision लेना है या नहीं

देखो अगर आप सिर्फ calls WhatsApp YouTube और Instagram Facebook Twitter ही चलाते हैं तो इस range में ये smartphone आपके लिए बेस्ट है

एक सच्ची बात अगर आप gaming करते हैं या camera से हर बार शानदार और same result चाहते हैं या फिर fast charging बहुत जरूरी है तो इस price range में और भी better options मिल जाते हैं

CMF Phone 2 Pro
CMF Phone 2 Pro

Design और Build अलग दिखता है

फोन दिखने में पतला और हल्का है साथ ही हाथ में बहुत अच्छा लगता है

₹18000 के आसपास जितने भी phones हैं उनमें इसका design थोड़ा अलग और unique feel देता है और ये चीज़ मुझे बिल्कुल अच्छा लगा

Box में क्या मिलता है

इस बार फोन के box में charger और एक शानदार cover दोनों साथ मिलते हैं

इस दाम में charger मिलना एक अच्छी बात है क्योंकि कई ऐसे brands हैं जो इसे हटा रहे हैं

CMF Phone 2 Pro 5G

Display अच्छा है लेकिन थोड़ा समझौता

देखो इसका screen बहुत smooth है और colors भी अच्छे दिखते हैं HD वीडियो देखना और scrolling करना मुझे काफी शानदार लगा

इस price range के हिसाब से देखा जाए तो display काफी अच्छा है लेकिन bezels थोड़े मोटे हैं

Camera फोटो अच्छे लेकिन हर बार एक जैसे नहीं

अगर दिन में फोटो लेते हैं तो अच्छे आते हैं detail भी ठीक ठाक रहती है

और ₹18000 के आसपास telephoto lens मिलना एक अच्छी बात है लेकिन consistency issue अभी भी है

अगर आपको stable camera चाहिए तो Realme Narzo 70 Pro 5G या Redmi Note 13 Pro 5G जैसे options काफी बेहतर हैं आप इन सभी को भी देख सकते हैं

Performance रोज़ के काम के लिए ठीक

फोन daily use में smoothly चलता है Apps भी जल्दी जल्दी खुलती हैं और कोई lag नहीं लगता

लेकिन इस price segment में कुछ phones ऐसे भी हैं जो multitasking में इससे कई गुना बेहतर perform करते हैं

Gaming हल्की gaming ठीक

एक बात समझने वाली है अगर आप कभी कभी normal game खेलते हैं तब तो ठीक ठाक चलेगा

लेकिन ₹18K segment में gaming के लिए iQOO Z9 5G सबसे ज्यादा stable option है

Software सबसे अच्छी चीज़

इस phone में कोई भी ads नहीं हैं और बेकार के apps भी नहीं मिलते हैं

इस दाम में clean UI मिलना एक बड़ा advantage है

Battery सबसे strong point

इसका battery backup आराम से पूरा दिन चल जाता है बिना किसी दिक्कत के

₹18000 के आसपास यह battery performance इसे strong contender बनाता है

Charging ठीक ठाक

एक बात फोन को full 100 charge होने में लगभग 75 से 80 मिनट लग जाते हैं

इस कीमत में यह acceptable है लेकिन fastest बिल्कुल भी नहीं है

क्या कमी है

  1. Camera हर बार same result नहीं देता
  2. Gaming में problem आती है
  3. Apps reload होती हैं
  4. Stereo speaker नहीं है

Final Verdict

₹18999 की कीमत पर यह phone उन लोगों के लिए बेस्ट है जो simple इस्तेमाल करते हैं और बिल्कुल clean experience चाहते हैं

यदि आप हर चीज़ में best चाहते हैं तो इस price में आपको better options मिल सकते हैं

Final Conclusion

समझने वाली बात ये है यह phone खराब नहीं है लेकिन perfect भी नहीं है

₹18000 से ₹20000 के budget में यह एक balanced choice है लेकिन हर user के लिए best नहीं है

FAQ CMF Phone 2 Pro

CMF Phone 2 Pro gaming के लिए बेस्ट है

Normal gaming ठीक ठाक, heavy gaming के लिए सही नहीं

इसका camera reliable है क्या

Daylight अच्छा, लेकिन consistency issue है

₹18–20K में ये phone लेना सही है

Normal इस्तेमाल के लिए तो सही, है heavy users avoid करें

Best Smartphone Under 20000
Best Smartphone Under 20000

Leave a Comment