Phonedosty पर हम सिर्फ स्मार्टफोन के फीचर ही नहीं बताते हैं, बल्कि उसे रोजाना इस्तेमाल और रिसर्च करके असली अनुभव और आसान भाषा में शेयर करते हैं। और यह review 10 दिनों के रियल इस्तेमाल पर आधारित है, ताकि तुम सभी लोग खरीदने से पहले सही फैसला ले सको और फालतू का पैसा बर्बाद न करो

अगर मैं सच बताऊँ, तो मैंने यह स्मार्टफोन थोड़ा जोश में आकर ले लिया था। और मैं जब पहली बार हाथ में लिया तो मुझे ऐसा लगा कि हाँ यही सही है। इसका डिजाइन काफी अलग है, सिस्टम भी साफ है और पहली नजर में फोन काफी शानदार लगता है। पर कुछ दिनों बाद इसकी असली सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगती है।
| Feature Nothing Phone 4a Pro | Details Nothing Phone 4a Pro |
|---|---|
| OS | Android v16 |
| Performance | Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 Octa Core (2.8GHz + 2.4GHz + 1.8GHz) 8GB / 12GB RAM |
| Display | Best In Class |
| Rear Camera | 50MP (Wide, 2x Optical Zoom) 50MP Periscope (3.5x Optical, 140x Digital) 8MP Ultra-Wide 4K @30fps Video |
| Front Camera | 32MP Wide Angle Screen Flash Full HD @30fps |
| Battery | 5400mAh 50W Fast Charging (USB Type-C) |
| Storage | 128GB / 256GB (Non-expandable) |
| Connectivity | 5G Supported Dual Nano SIM |
| Build | Dust & Water Resistant |

Nothing Phone 4a Pro मेरा शुरुआती अनुभव – पहले 2 दिन
पहले दिन तो मैंने सिर्फ फोन को सेट किया, जैसे जरूरी ऐप्स डाउनलोड किए और इस्तेमाल करना शुरू किया। फोन काफी फास्ट चल रहा था और मुझे कहीं भी slow जैसा कुछ भी महसूस नहीं हुआ। और लगभग 4 घंटे लगातार इस्तेमाल किया और रात तक 35% बैटरी बच चुकी थी और उस समय मुझे लगा कि ये फोन सही है और रोजाना के इस्तेमाल में काफी सही चलेगा।
4–5 दिन के बाद इसमें क्या बदला
कुछ दिन बाद जब फोन रोज़मर्रा के यूज में आया, तब एक-एक छोटी सी कमी मुझे दिखी। जैसे मैं काफी जल्दी-जल्दी ऐप को बदल रहा था और अचानक देखा कि कुछ ऐप तो दोबारा भी खुल रहे हैं।
सीधा समझो:
इसका मल्टीटास्किंग पूरी तरह से smooth नहीं है
कुछ ऐप्स बार-बार reload होते हैं
premium feel थोड़ा कम हो जाता है
टेंशन की बात नहीं है क्योंकि यह बहुत बड़ी समस्या नहीं है, फिर भी ध्यान देने वाली बात जरूर है।
Nothing Phone 4a Pro गेमिंग का असली अनुभव क्या है
देखो मैं ज्यादा तर गेम तो नहीं खेलता, फिर भी BGMI Free Fire चलाकर पूरी तरह देखा और शुरुआत में गेम काफी सही चल रहा था, लेकिन लगभग 30 मिनट बाद इसमें मुझे फर्क महसूस होने लगा। गेम थोड़ा रुकने लगा और फोन गर्म भी होने लगा।
गेमिंग के दौरान जो महसूस हुआ:
शुरुआत में smooth performance ठीक-ठाक
थोड़ी देर बाद frame drop
फोन जल्दी गर्म होने लगता है
कैमरा के पास ज्यादा heat होने लगता है
इसका मतलब साफ है कि यह फोन casual gaming के लिए तो ठीक-ठाक है लेकिन लंबे समय तक गेम खेलने के लिए बेस्ट नहीं है

Nothing Phone 4a Pro कैमरा का – सच क्या है
कसम से कहूँ तो इसका कैमरा पहली नजर में शानदार लगता है, लेकिन इसे लगातार इस्तेमाल करने पर फर्क दिखता है। मैंने एक ही जगह पर दो दिन में फोटो लिए। पहला दिन तो फोटो काफी बढ़िया आई, लेकिन दूसरे दिन उतनी खास नहीं आई, पहले दिन जैसी।
यहाँ समझने वाली बात यह है:
दिन में फोटो झकास आती है
3x तक zoom भी ठीक है
देखो zoom बढ़ाने पर किसी भी फोन का detail कम हो जाती है, ये तो normal है
रात में फोटो average रहती है
मतलब ये इसका कैमरा खराब नहीं है, लेकिन हर बार एक जैसा फोटो नहीं आता।
Nothing Phone 4a Pro वीडियो रिकॉर्डिंग – थोड़ी कमी यहाँ है
अगर तुम भी Instagram Facebook YouTube पर वीडियो बनाते हो, तो यह चीज अपने दिमाग में रखो। वीडियो रिकॉर्डिंग में कुछ ऐसी छोटी-छोटी दिक्कतें हैं जो डेली लाइफ के इस्तेमाल में सामने आती हैं जैसे:
- 4K 60fps नहीं मिलता
- चलते वक्त रोशनी बदलती रहती है
- वीडियो stable तो नहीं लगता
इसी वजह से यह स्मार्टफोन content creators के लिए perfect नहीं बनता।
Nothing Phone 4a Pro बैटरी और चार्जिंग – राहत और कमी दोनों
देखो बैटरी इस फोन की सबसे पावरफुल चीजों में से एक माना जाता है। इस्तेमाल में तो आराम से एक दिन निकाल देता है। मुझे तो करीब 6–7 घंटे का screen timing मिला, जो इस रेंज में ठीक माना जाता है।
लेकिन इसकी चार्जिंग में एक छोटी सी कमी है:
फोन लगभग 1 घंटे में 100% चार्ज हो जाता है
और बॉक्स में charger तो नहीं मिलता है
मतलब साफ है तुम्हें अलग से charger खरीदना पड़ेगा।
सॉफ्टवेयर – यही चीज़ फोन को खास बनाती है
अगर एक चीज है जो इस फोन को अलग बनाती है, तो वह इसका साफ और आसान सिस्टम है। इसमें कोई भी फालतू ऐप या विज्ञापन कभी नहीं दिखता।
UI साफ सुथरा और simple
इस्तेमाल करना बिल्कुल आसान है
animations smoothly हैं
इसी वजह से फोन रोज़ इस्तेमाल में बेस्ट लगता है।
और हाँ, Nothing अपने अपडेट्स के लिए ही जाना जाता है, तो उनसे उम्मीद यही है कि आने वाले समय में इसके कैमरा और हीटिंग की प्रॉब्लम को सॉफ्टवेयर अपडेट से ही ठीक कर दिया जाए।
Nothing Phone 4a Pro कीमत और असली वैल्यू क्या है
इस फोन की कीमत भारतीय मार्केट में ₹42,999 है। और इस दाम में लोग ये उम्मीद करते हैं कि फोन हर चीज में best निकले।
लेकिन यहाँ पर ऐसा तो नहीं होता:
डिजाइन और स्क्रीन premium तो है
performance भी ठीक-ठाक है लेकिन सबसे तेज नहीं
कैमरा अच्छा है लेकिन consistent बिल्कुल नहीं
यही वजह है कि ये phone अच्छा तो है, लेकिन perfect नहीं है।
कॉम्पिटिशन – यहाँ लोग सबसे ज्यादा गलती करते हैं
इस रेंज में और भी बहुत सारे फोन मिलते हैं, जो कुछ चीजों में इससे भी बेहतर होते हैं अगर तुम gaming करते हो तो इसको देख सकते हो
Poco या iQOO ज्यादा powerful होते हैं इस पर आपको ध्यान देना होगा
अगर camera ज्यादा जरूरी है:
दूसरे brands भी ज्यादा stable result देते हैं
अगर बिलकुल ही clean experience चाहिए तो:
यह phone अभी भी अच्छा ही है
मतलब यह phone एक balanced option है, लेकिन हर चीज में नंबर 1 पर नहीं आता

एक हफ्ते बाद असली सच्चाई
जब तुम इसे कुछ दिन लगातार इस्तेमाल करते हो, तो यह बातें साफ हो जाती हैं:
gaming में गिरावट आती है
कैमरा हर बार एक जैसा नहीं आता
वीडियो average है
charger बॉक्स में नहीं है
लेकिन दूसरी तरफ:
रोज़ का इस्तेमाल smoothly है
फोन चलाने में बहुत आसान है
Quick Rating (जल्दी फैसला लेने के लिए)
- डिजाइन: 9/10
- स्क्रीन: 8.5/10
- परफॉर्मेंस: 7.5/10
- कैमरा: 7.5/10
- बैटरी: 8/10
- सॉफ्टवेयर: 9/10
- कुल मिलाकर: 8.2/10
Final Verdict – लेना चाहिए या नहीं
अगर तुम रोज इस्तेमाल करते हो जैसे WhatsApp, YouTube, Instagram, Facebook, Twitter तो यह फोन तुम्हारे लिए बेस्ट है।
लेकिन अगर तुम चाहते हो:
- heavy gaming करना
- perfect camera चाहिए
- ज्यादा performance चाहिए
तो तुम्हें दूसरे brands भी देखना चाहिए।
एक लाइन में सच कहूँ तो
यह फोन रोजाना इस्तेमाल में अच्छा लगता है, लेकिन हर काम में पूरी तरह से भरोसेमंद नहीं है।
आखिरी बात (जो सबसे जरूरी होता है)
फोन लेते समय specs बिल्कुल मत देखो
अपना इस्तेमाल देखो
क्योंकि सही phone वही होता है
जो तुम्हारे काम के हिसाब से सही हो
CMF Phone 2 Pro 5G Review 7 दिन इस्तेमाल के बाद फोन लेना सही रहेगा या बाद में पछताओगे
Honor 600 Pro Review: 200MP Camera है… फिर भी क्यों ये Phone हर किसी के लिए नहीं?
Motorola Edge 70 Pro Review 2026 5 दिन इस्तेमाल के बाद सच्चाई Price Camera Battery Test
Oppo Find X9 Ultra camera test 😳 क्या सच में DSLR को भी टक्कर देता है?

Niraj एक टेक ब्लॉगर हैं और Phonedosty.com पर स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी शेयर करते हैं। इन्हें इस फील्ड में 2–3 साल का अनुभव है। ये हर फोन को अपने इस्तेमाल, टेस्टिंग और रिसर्च के आधार पर आसान भाषा में समझाते हैं, ताकि यूज़र सही और समझदारी भरा फैसला ले सके