Vivo V70 FE Review: 2 दिन battery चली या नहीं? (2 हफ्ते बाद सच्चाई)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शुरुआत जो मुझे खुद believe नहीं हुआ

 सच बताऊँ तो जब मैंने पहली बार सुना कि यह फोन 2 दिन तक आराम से चल सकता है, तो मुझे ऐसा लगा जैसे ये बस marketing है

 लेकिन 2 हफ्ते लगातार यूज करने के बाद एक दिन ऐसा भी आया जब रात 11 बजे भी 25% तक battery बची हुई थी…

 और तभी मुझे लगा — “ठीक है, इसमें कुछ तो खास है” जो इस फोन को best माना जाएगा

 यही real experience मैं यहाँ आप लोगों को बता रहा हूँ, बिना कुछ छुपाए

Vivo V70 FE Review: 2 दिन battery चली या नहीं? (2 हफ्ते बाद सच्चाई)
Vivo V70 FE Review: 2 दिन battery चली या नहीं? (2 हफ्ते बाद सच्चाई)

Vivo V70 FE Design और हाथ में कैसा लगता है

 इसको पहली बार जब मैंने हाथ में लिया तो फोन पूरा premium लगा, लेकिन साथ में थोड़ा भारी भी महसूस हुआ।

रोज इस्तेमाल में: क्या होगा

 जेब में weight महसूस हो सकता है, ये थोड़ा normal है।

 camera bump होने की वजह से टेबल पर हल्का हिलता है।

 2–3 दिन के बाद आपको आदत हो जाती है, लेकिन मैं सच बोलूँ तो एक हाथ से use करना आसान नहीं है, आपको थोड़ी दिक्कत झेलनी पड़ेगी।

अगर आप slim और हल्का फोन लेना चाहते हैं, तो यह फोन आपको भारी

लगेगा

Display (धूप में कैसा काम करता है)

 इसका display काफी अच्छा है, इसमें कोई doubt नहीं है।

मेरा experience:

 धूप में भी screen बिल्कुल साफ दिखती है। HD movie या वीडियो देखने में काफी मज़ा आता है। इसका scrolling काफी smooth लगता है

लेकिन मैंने एक चीज ज्यादा notice की:

 colors कभी-कभी ज्यादा चमकीले लग सकते हैं

daily use में कोई भी problem नहीं है, लेकिन natural color पसंद करने वालों को थोड़ा अलग feel हो

सकता है

Performance (daily use में कैसा है)

 मैंने इस फोन को रोजाना इस्तेमाल किया:

 WhatsApp

 Instagram

 Chrome

कोई भी बड़ा lag देखने को नहीं मिला।

मैंने 8–10 apps एक साथ खोलकर try किया, तो 1–2 apps reload हुए, लेकिन ये तो

 simple बात है:

 normal use = smooth

 heavy काम = थोड़ा

struggle

Vivo V70 FE 5G Gaming (असल experience)

 मैंने इस फोन में करीब 40 मिनट तक लगातार BGMI खेला

Vivo V70 FE Review: 2 दिन battery चली या नहीं? (2 हफ्ते बाद सच्चाई)
Vivo V70 FE Review: 2 दिन battery चली या नहीं? (2 हफ्ते बाद सच्चाई)

शुरुआत में सब smooth था, लेकिन थोड़ी देर बाद:

 FPS गिर गया फोन हल्का गरम हुआ

Overheat नहीं हुआ, लेकिन ध्यान रखें performance steady नहीं रहा

अगर आप casual gaming करते हैं तो ठीक-ठाक है

 लेकिन अगर आप serious gamer हैं, तो ये smartphone आपके लिए बिल्कुल नहीं है।

Camera (सच्चाई क्या है)

दिन में:

 फोटो sharp आती है

 colors भी अच्छे खासे लगते हैं

लेकिन:

  1.  face कभी-कभी ज्यादा smooth हो जाता है, मतलब सोशल मीडिया के लिए सही है।
  2. एक बार जब मैंने अपने एक दोस्त की फोटो ली, उसने खुद कहा —
  3.  “भाई, ये थोड़ा artificial लग रहा है।”

रात में:

 फोटो average आती है

 थोड़ा noise दिखता है, लेकिन बड़ी दिक्कत नहीं है

वीडियो:

  1.  normal use के लिए ठीक है
  2.  चलते समय हल्का shake रहता है
  3. मतलब camera बिल्कुल अच्छा है, लेकिन हर बार perfect नहीं
Vivo V70 FE Review: 2 दिन battery चली या नहीं? (2 हफ्ते बाद सच्चाई)
Vivo V70 FE Review: 2 दिन battery चली या नहीं? (2 हफ्ते बाद सच्चाई)

Vivo V70 FE Specifications

Category Details
Price₹37,999 (In Stock)
AvailabilityAvailable in 1 store
Operating SystemAndroid v16
ProcessorMediaTek Dimensity 7360 Turbo
CPUOcta core (2.5 GHz + 2 GHz)
RAM8 GB / 12 GB
Display6.83 inches AMOLED
Resolution1260 x 2800 px (FHD+)
Refresh Rate120 Hz
DesignBezel-less with punch-hole
Rear Camera200 MP + 8 MP Ultra-Wide
Rear Video4K Video Recording
Front Camera50 MP
Front Video4K Video Recording
Battery7000 mAh
Charging90W Fast Charging (Type-C)
SIMDual SIM (Nano + Nano)
Network5G Supported
Storage128 GB / 256 GB (Non Expandable)
BuildDust & Water Resistant

Vivo V70 FE 5G Battery (सबसे बड़ी ताकत)

 अब आते हैं इसके असली मुद्दे पर क्या यह फोन सच में 2 दिन चलता है?

  • मेरा real use:
  •  calls
  •  maps
  •  social media (YouTube, Instagram, WhatsApp, Facebook)
  •  video
  • Result: रात 11 बजे भी 25% battery बची हुई थी
  • Overall:
  •  normal use → 2 दिन तक चल सकता है heavy use → 1 दिन आराम से निकल देता है Screen on time: 8–10 घंटे

लेकिन:

 एक दिक्कत है — इसका charging थोड़ा slow है, ये बात आपको मालूम होना चाहिए अगर आप battery से परेशान रहते हैं, तो यह phone आपको खुश कर देगा, ये बात confirm है

Vivo V70 FE Review: 2 दिन battery चली या नहीं? (2 हफ्ते बाद सच्चाई)
Vivo V70 FE Review: 2 दिन battery चली या नहीं? (2 हफ्ते बाद सच्चाई)
Vivo V70 FE Review: 2 दिन battery चली या नहीं? (2 हफ्ते बाद सच्चाई)
Vivo V70 FE Review: 2 दिन battery चली या नहीं? (2 हफ्ते बाद सच्चाई)

Sound और Network

  1.  speaker बहुत साफ है
  2.  bass average है
  3.  calling clear है

Network:

  1.  indoor ठीक-ठाक
  2.  weak signal में average

Connectivity

  •  5G support है।
  •  WiFi stable रहता है।
  • future के लिए बिल्कुल safe है।

सबसे जरूरी बात (किसके लिए सही है)

यह phone आपके लिए है अगर:

 आप हमेशा battery से परेशान रहते हैं

 आपको simple daily use phone चाहिए

यह phone आपके लिए नहीं है अगर:

 आप gaming करते हैं

 slim/light phone चाहते हैं

 camera perfection चाहिए

Cons (कमियां)

 फोन heavy है

 gaming average है

 camera हर बार consistent नहीं रहता

 charging बहुत slow है

Final Verdict (सीधी बात)

 अगर आपकी priority है: लंबी battery + reliable use

 तो यह phone अच्छा हो सकता है

लेकिन अगर: gaming या slim phone चाहिए

 तो better option देखना ही सही रहेगा

Vivo V70 FE Quick Review (Short में)

Feature Performance / Verdict
Design Premium लेकिन थोड़ा heavy
Display Bright, smooth, outdoor में clear
Performance Daily use smooth, heavy में average
Gaming Casual के लिए ठीक, serious के लिए नहीं
Camera Day अच्छा, night average
Battery सबसे strong – 2 दिन तक चल सकता है
Charging थोड़ा slow
Sound Clear, bass average
Network Indoor ठीक, weak signal में average
Connectivity 5G + stable WiFi
Best For Battery lovers, normal users
Not For Gamers, slim phone lovers
Overall 8/10

Vivo V70 FE Rating

 Battery: 10/10

 Performance: 7/10

 Camera: 7/10

 Overall: 8/10

FAQ Vivo V70 FE 5G Review 

प्रश्न: क्या यह फोन 2 दिन चल सकता है

 जी हाँ, normal use में चल सकता है

प्रश्न: gaming के लिए कैसा है

 casual के लिए ठीक है heavy के लिए नहीं।

प्रश्न: क्या इसमें 5G है

 जी हाँ, बिल्कुल 5G support करता है

Redmi Note 15 Review (2 हफ्ते बाद): रियल लाइफ में कैसा चलता है? पूरी सच्चाई

Realme 16 5G Price in India: क्या ये फोन आपकी सबसे बड़ी problem solve करेगा

Leave a Comment