₹17,000 के आसपास नया फोन खरीदना आसान नहीं है क्योंकि इसी बजट में कई ऐसे स्मार्टफोन मिल जाते हैं जिनके फीचर लगभग एक जैसे होते हैं। ऐसे में सिर्फ कैमरा प्रोसेसर या बैटरी देखकर फैसला करना सही नहीं होगा। सबसे जरूरी बात यह है कि फोन आपकी जरूरत को पूरी तरह पूरा करता है या नहीं।
Samsung Galaxy F36 5G भी इसी कीमत में आने वाला एक नया ऑप्शन है। इसमें बड़ी AMOLED स्क्रीन 50MP OIS कैमरा Galaxy AI फीचर और 6 बड़े Android अपडेट भी दिए गए हैं जिससे पहली नजर में यह फोन अच्छा लगता है लेकिन खरीदने से पहले इसकी कुछ ऐसी बातें भी जाननी चाहिए जो अक्सर विज्ञापनों में नहीं बताई जातीं।
यह रिव्यू Samsung की आधिकारिक जानकारी और अलग अलग भरोसेमंद रिव्यू को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जहां किसी बात पर अलग राय देखने को मिली है वहां पर वही बात साफ शब्दों में बताई गई है। मकसद सिर्फ एक है ताकि आप लोग सही फैसला ले सकें।
Samsung Galaxy F36 5G: खरीदने से पहले निचोड़
| बात | सीधा फैसला |
|---|---|
| सबसे अच्छी बातें | AMOLED 120Hz, 50MP OIS और लंबे Software Updates |
| Performance | रोज के काम के लिए अच्छा, Heavy Gaming के लिए नहीं |
| Battery | 5000mAh अच्छी, लेकिन 25W Charging सबसे तेज नहीं |
| मुख्य कमियां | Waterdrop Notch और बॉक्स में Charger नहीं |
| किसके लिए अच्छा? | Daily Use और लंबे समय तक Samsung इस्तेमाल करने वालों के लिए |
| किसके लिए नहीं? | Heavy Gaming या Fast Charging चाहने वालों के लिए |
| अंतिम फैसला | Long-term Use के लिए अच्छा और संतुलित विकल्प |
Research Note: यह निष्कर्ष Samsung की आधिकारिक जानकारी और उपलब्ध भरोसेमंद reviews के आधार पर तैयार किया गया है, व्यक्तिगत इस्तेमाल के अनुभव पर नहीं।
जल्दी समझें यह फोन किसके लिए है
अगर आपको ऐसा फोन चाहिए जो रोजाना के काम आसानी से संभाल सके और कई साल तक अपडेट मिले और Samsung का सॉफ्टवेयर पसंद हो तो Samsung Galaxy F36 5G आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।
यदि आपकी पहली पसंद गेमिंग सबसे फास्ट चार्जिंग या इस बजट में सबसे ज्यादा परफॉर्मेंस चाहिए तो खरीदने से पहले दूसरे विकल्पों पर भी एक बार नजर डालना सही रहेगा।
Samsung Galaxy F36 5G की कीमत
इंडिया में इस फोन की शुरुआती कीमत करीब ₹16,500 से ₹17,500 के बीच हो सकती है। ऑफर और बैंक छूट के समय इसकी कीमत कम भी हो सकती है।
इस कीमत में Samsung ने सिर्फ हार्डवेयर पर ही नहीं बल्कि लंबे समय तक मिलने वाले अपडेट और AI फीचर पर भी काफी ध्यान दिया है। अगर आप जल्दी जल्दी फोन नहीं बदलते तो यह बात आपके लिए ज्यादा काम की हो सकती है।
Samsung Galaxy F36 5G डिजाइन कैसा है
फोन का डिजाइन सिर्फ देखने के लिए नहीं होता। इसका असर रोज के इस्तेमाल पर भी पड़ता है। इसीलिए Samsung ने इस फोन के पीछे Vegan Leather फिनिश दी है। इससे फोन पर उंगलियों के निशान कम दिखाई देते हैं और पकड़ भी काफी पहले से बेहतर हो सकती है।
यह phone करीब 189 ग्राम का है और 7.7mm मोटाई की वजह से यह बहुत भारी फोन नहीं लगता। अगर आप लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करते हैं तो यह बात आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।
क्योंकि इसकी स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus+ दिया गया है। इससे हल्के स्क्रैच से बचाव में बहुत ही मदद मिल सकती है।
अब इसकी दूसरी तरफ भी ध्यान देना जरूरी है।
फोन का फ्रेम और बैक प्लास्टिक का है। इसलिए अगर आप ग्लास बैक वाला प्रीमियम फोन लेना चाहते हैं तो यह बात पहले से जान लेना बेहतर होगा।
इसके साथ कोई आधिकारिक IP Rating भी नहीं दी गई है। इसलिए बारिश या पानी के आसपास सामान्य सावधानी रखना ही सही होगा।
क्या इसका डिजाइन खरीदने लायक है
यदि आपके लिए हल्का फोन अच्छी पकड़ और साफ सुथरा लुक ज्यादा मायने रखता है तो डिजाइन आपको पसंद आ सकता है। लेकिन अगर आपकी पहली पसंद प्रीमियम बिल्ड या IP Rating पर है तो आपको कोई दूसरे विकल्प भी देखना बेहतर हो सकता है।

Samsung Galaxy F36 5G डिस्प्ले कैसी है
फोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल उसकी स्क्रीन पर ही होता है। इसलिए डिस्प्ले अच्छी होना बहुत जरूरी होता है।
Samsung Galaxy F36 5G में 6.7 इंच की Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन बड़ी तो है इसलिए वीडियो देखना सोशल मीडिया चलाना और इंटरनेट इस्तेमाल करना काफी आसान रहता है।

120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से इस स्क्रीन पर स्क्रॉल करना और ऐप्स के बीच जाना ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकता है। इसी वजह से डिस्प्ले इस फोन की मजबूत खूबियों में भी गिनी जाती है।
लेकिन यहां एक बात ध्यान देने वाली है।
इस फोन में Waterdrop Notch दिया गया है। आज इसी कीमत में कई फोन Punch hole डिस्प्ले के साथ आते हैं। अगर आपके लिए भी नया डिजाइन ज्यादा मायने रखता है तो आपको यह हिस्सा थोड़ा पुराना लग सकता है।
कुछ रिव्यू में Netflix HDR सपोर्ट न मिलने का भी जिक्र किया गया है। मतलब अगर आप मोबाइल पर HDR में फिल्में और वेब सीरीज जैसे अन्य चीजें देखते हैं तो खरीदने से पहले इस बात की पुष्टि कर लेना सही रहेगा।
डिस्प्ले को लेकर क्या समझें
अगर आपकी पहली जरूरत अच्छी डिस्प्ले है तो यह फोन आपको निराश करने की संभावना काफी कम रखता है। लेकिन अगर आप सबसे आधुनिक डिस्प्ले और डिजाइन चाहते हैं तो खरीदने से पहले इस कमी को भी ध्यान में रखें।
रोज के इस्तेमाल में Performance कैसी है?
किसी भी स्मार्टफोन का असली काम सिर्फ ऐप को ओपन करना ही नहीं होता। दिनभर कॉल पर बातें करना, WhatsApp चलाना या मैसेज करना, YouTube देखना, Instagram इस्तेमाल करना, UPI से पेमेंट करना और कई ऐप के बीच आना-जाना भी उतना ही जरूरी है। इसलिए खरीदने से पहले यह समझना काफी जरूरी होता है कि यह फोन रोजाना के कामों में कितना साथ निभा सकता है।
Samsung Galaxy F36 5G में Exynos 1380 का प्रोसेसर दिया गया है। यह नया प्रोसेसर तो नहीं है, लेकिन अभी के date में भी कई Samsung के फोन में इस्तेमाल किया जा रहा है।
अब सवाल उठता है, क्या यह आज के समय में भी ठीक है?
यदि आपका इस्तेमाल जैसे सोशल मीडिया, वीडियो देखना, ऑनलाइन पढ़ाई करना, मीटिंग, वेब ब्राउज़िंग और रोज के मामूली काम तक ही सीमित है, तो यह प्रोसेसर ज्यादातर लोगों की जरूरत पूरी कर सकता है।
अगर आप एक साथ बहुत सारे ऐप इस्तेमाल करते हैं, तब भी यह फोन सामान्य कामों को आसानी से संभाल सकता है। हालांकि, कुछ रिव्यू में ऐप बदलते समय हल्की रुकावट भी महसूस होने की बात भी कही गई है। इसलिए अगर आप हमेशा सबसे तेज फोन चाहते हैं, तो इस बात को भी ध्यान में रख लें।

Samsung Galaxy F36 5G गेमिंग के लिए कैसा है यह phone?
अगर आप कभी-कभी BGMI, जैसे Free Fire MAX या Call of Duty Mobile खेलते हैं, तो यह फोन आपके काम का हो सकता है।
लेकिन अगर आप रोज कई घंटों तक गेम खेलते हैं, तो उस समय इसका सीन थोड़ी अलग हो सकती है।
कुछ रिव्यू में यह भी सामने आया है कि लंबे समय तक गेम खेलने पर फ्रेम ड्रॉप और हल्की लैग होने की भी बात कही गई है। और वहीं पर कुछ रिव्यू में सामान्य गेमिंग को ठीक बताया गया है।
मतलब कि यह फोन गेम तो आसानी से चला सकता है, लेकिन इसे सिर्फ गेमिंग के लिए King नहीं कहा जा सकता।
क्या इसका Performance खरीदने के लायक है?
अगर आपकी जरूरतें रोज के सामान्य काम हैं, तो यह प्रोसेसर एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है। लेकिन अगर आपकी पहली पसंद सिर्फ गेमिंग करना है, तो इसी कीमत में कोई दूसरे फोन भी देखना एक समझदारी होगी।


इसका कैमरा कैसा है?
आज के date में देखा जाए तो लगभग हर फोन में 50MP कैमरे के साथ ही आता है। इसलिए सिर्फ फोन का मेगापिक्सल देखकर कैमरा अच्छा या खराब है ये नहीं कहा जा सकता क्योंकि असली फर्क तो फोटो और वीडियो की क्वालिटी से पता चलता है।
Samsung Galaxy F36 5G में 50MP का मेन कैमरा, 8MP Ultra Wide कैमरा और 2MP Macro कैमरा भी मिलता है। और इसका सामने 13MP का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है।
इसके मेन कैमरे के साथ OIS भी मिलता है। इसका फायदा यह होता है कि फोटो और वीडियो लेते समय हाथ थोड़ा हिलने पर भी फोटो को पहले से ज्यादा स्थिर रखने में काफी मदद भी मिल सकती है।
दिन की तेज रोशनी में कैमरे को लेकर ज्यादातर रिव्यू में तो अच्छी राय देते हैं। लेकिन फोटो में डिटेल और रंग सामान्य इस्तेमाल के लिए अच्छे बताए गए हैं।
मतलब कि अगर आप सोशल Media, WhatsApp Facebook या Instagram पर फोटो शेयर करते हैं, तो यह कैमरा आपकी जरूरत को पूरी तरह कर सकता है।
और Ultra Wide कैमरा की मदद से एक फोटो में ज्यादा जगह दिखाई जा सकती है। यात्रा या फिर ग्रुप्स में फोटो लेते समय यह बहुत काम आ सकता है।
इसका Macro कैमरा छोटे ऑब्जेक्ट की फोटो लेने के लिए ही दिया गया है। हालांकि, रोज के इस्तेमाल में ज्यादातर लोग इसका ज्यादा उपयोग तो नहीं करते हैं।

इसका रात में कैमरा कैसा है?
यहीं पर अलग-अलग राय देखने को मिलती है।
कुछ रिव्यू में कम रोशनी में कैमरे की तारीफ की गई है, लेकिन वहीं पर कुछ फोटो को औसत बताया गया है।
इसका मतलब यही है कि रात की फोटो हर बार एक जैसी नहीं मिलती। रोशनी और जगह के हिसाब से नतीजे बदल भी सकते हैं।
Samsung Galaxy F36 5G वीडियो रिकॉर्डिंग
इस फोन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K 30fps तक वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।
अगर आप मोबाइल से ही वीडियो बनाते हैं, तो यह phone खरीदने से पहले यह फीचर आपके लिए काम का हो सकता है।
क्या कैमरा खरीदने लायक है?
अगर आपकी जरूरत अच्छी फोटो, साफ वीडियो और रोजगार के इस्तेमाल का भरोसेमंद कैमरा है, तो यह फोन एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। लेकिन अगर आपकी पहली जरूरत हर हाल में बेहतरीन नाइट की फोटोग्राफी है, तो आपको दूसरे फोन से तुलना जरूर करना चाहिए।

बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy F36 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है। जो आज इस दाम में सामान्य क्षमता मानी जाती है।
ज्यादातर रिव्यू में बताते हैं कि सामान्य इस्तेमाल करने में इसकी बैटरी एक दिन तक आराम से चल सकती है। अगर गेमिंग, कैमरा और 5G का इस्तेमाल ज्यादा होगा, तो बैटरी जल्दी खत्म होना ये तो एक सामान्य बात होती है।

इस स्मार्टफोन में 25W का Fast Charging का सपोर्ट मिलता है। जो रोज के इस्तेमाल के लिए ठीक-ठाक माना जाता है, लेकिन इसी बजट में कुछ फोन तो इससे भी तेज चार्जिंग भी उपलब्ध करते हैं।
और एक जरूरी बात
फोन के बॉक्स में चार्जर नहीं दिया गया है कंपनी ने। अगर आपके पास पहले से Samsung का 25W का चार्जर नहीं है, तो आपको उसे अलग से खरीदना पड़ सकता है। इसलिए खरीदते समय इस खर्च को भी ध्यान में रख लेना।
क्या इसकी बैटरी खरीदने लायक है?
अगर आपकी जरूरत पूरे दिन चलने वाली बैटरी है, तो यह फोन आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकता है। लेकिन अगर सबसे फास्ट चार्जिंग आपकी पहली डिमांड है, तो शायद दूसरे ऑप्शन भी देखना बेहतर रहेगा।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर क्या सच में काम आ सकते हैं
आजकल सिर्फ एक अच्छा प्रोसेसर होना ही काफी नहीं होता। फोन को लंबे समय तक अच्छा बनाए रखने में सॉफ्टवेयर अपडेट भी एक बड़ी भूमिका निभाते हैं।
यह फोन Samsung Galaxy F36 5G Android 15 पर आधारित है और One UI के साथ आता है। Samsung कंपनी का कहना है कि इस फोन को 6 बड़े Android अपडेट और काफी लंबे समय तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। अगर ऐसा होता है और अगर आप हर 2–3 साल में एक भी फोन नहीं बदलते हैं तो यह इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक हो सकती है।
और इस फोन में Galaxy AI के कुछ फीचर भी उपलब्ध कराए गए हैं। जैसे इनमें Circle to Search, Gemini, Object Eraser, Image Remaster, Image Clipper, Live Translate और Music Search जैसे फीचर शामिल किए गए हैं।
इन सभी फीचर का फायदा तभी होगा जब आप उन फीचर का इस्तेमाल करते हैं। जैसे कि अगर आपकी पहली जरूरत सिर्फ कॉल, WhatsApp और YouTube तक ही सीमित है तो वहां हो सकता है कि आप इनमें से कई फीचर कभी इस्तेमाल ही न कर पाएं।
इसमें सुरक्षा बढ़ाने के लिए Samsung Knox और Samsung Wallet का भी सपोर्ट दिया गया है। अगर आप फोन में जरूरी दस्तावेज रखते हैं या डिजिटल पेमेंट करते हैं तो ये फीचर आपके काफी काम आ सकते हैं।
Samsung Galaxy F36 5G की अच्छी बातें
इस फोन की सबसे बड़ी ताकत यह है कि लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट इसी कीमत में बहुत कम फोन इतने लंबे अपडेट की बात करते हैं।
और इसके अलावा भी एक बड़ी Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus+, 50MP OIS मेन कैमरा के साथ फ्रंट व रियर दोनों ही कैमरों से आप 4K में वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर इसे मजबूत बनाते हैं।
Samsung का One UI, Galaxy AI फीचर, Knox Security और Samsung Wallet भी इस स्मार्टफोन की खास खूबियों में शामिल किए गए हैं।

Samsung Galaxy F36 5G की कमियां क्या हैं
हर स्मार्टफोन की तरह इसमें भी कुछ बातें हैं जिन्हें खरीदने से पहले एक बार जान लेना चाहिए।
Waterdrop Notch डिजाइन हर किसी को तो पसंद नहीं आएगा। 25W चार्जिंग इस बजट में सबसे फास्ट तो नहीं है।
और तो और बॉक्स में चार्जर भी नहीं दिया जाता है इसलिए आपको अलग से चार्जर खरीदना पड़ सकता है।
अगर आपकी डिमांड सिर्फ गेमिंग करना है तो खरीदने से पहले दूसरे फोन की तुलना करना एक बेहतर समझदारी रहेगा और कुछ रिव्यू में लंबे समय तक गेम खेलने पर परफॉर्मेंस को लेकर कुछ मिली जुली राय देखने को भी मिली है।

लो लाइट को लेकर कैमरा में भी सभी रिव्यू एक जैसी बात नहीं कहते हैं। इसलिए अगर आप ज्यादातर फोटो रात में खींचते हो तो इस बात पर काफी ध्यान देना चाहिए।

यह फोन किन लोगों को खरीदना चाहिए
यह फोन उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो Samsung कंपनी का भरोसेमंद सॉफ्टवेयर चाहते हैं और कई साल तक फोन बदलने का प्लान भी नहीं रखते हैं।
अगर आपका ज्यादातर काम यही है जैसे कॉल, WhatsApp, सोशल मीडिया, YouTube, ऑनलाइन पढ़ाई, जैसा ऑफिस का काम और सामान्य फोटोग्राफी तक है तो यह फोन आपकी जरूरत पूरी कर सकता है।
किन लोगों को नहीं खरीदना चाहिए
अगर आपकी पहली जरूरत सबसे फास्ट गेमिंग और सबसे तेज चार्जिंग या इस बजट में सबसे ज्यादा परफॉर्मेंस वाला फोन है तो फैसला लेने से पहले दूसरे फोन को भी देखना सही रहेगा।
यदि आपको Punch hole डिस्प्ले ही पसंद है तो Waterdrop Notch आपको पसंद नहीं आ सकता।
अंतिम फैसला ध्यान से पढ़ो
Samsung Galaxy F36 5G ऐसा वैसा स्मार्टफोन नहीं है जो सिर्फ बड़े नंबर वाले फीचर के दम पर लोगों को दिल जीतता हो। बल्कि इसकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि लंबे समय तक मिलने वाले अपडेट, One UI, Galaxy AI फीचर और रोज के काम के लिए काफी संतुलित अनुभव है।
और वहीं दूसरी तरफ अगर आपकी पहली पसंद गेमिंग और बहुत तेज चार्जिंग या सबसे आधुनिक डिस्प्ले डिजाइन है तो इस बजट में दूसरे विकल्प भी बहुत सारे मौजूद हैं।
यदि आसान शब्दों में कहें तो अगर आप ऐसा Samsung फोन लेना चाहते हैं जिसे कई सालों तक आराम से इस्तेमाल किया जा सके तो Samsung Galaxy F36 5G आपके लिए अच्छा फोन हो सकता है। लेकिन अगर आपकी जरूरत मात्र स्पीड और गेमिंग ही है तो खरीदने से पहले दूसरे फोनों की तुलना जरूर करें। धन्यवाद
Samsung Galaxy F36 5G Review in Hindi फोन खरीदने से पहले यह 5 बातें जरूर जान लें
Realme 16 5G Review: 7000mAh Battery वाला फोन, खरीदना चाहिए या नहीं?
Redmi Note 15 Review in Hindi: क्या ₹26,999 में यह खरीदने लायक है?
Vivo V70 FE Review in Hindi: 7000mAh Battery, 200MP Camera और क्या यह खरीदने लायक है?

Niraj Phonedosty.com के Founder और Tech Blogger हैं। इन्हें नए स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी की जानकारी आसान भाषा में लोगों तक पहुँचाना पसंद है।
Phonedosty पर किसी भी फोन के बारे में लिखने से पहले उसकी आधिकारिक जानकारी, कई भरोसेमंद Tech Reviews, लोगों के अनुभव और बाजार में उपलब्ध जानकारी को ध्यान से देखा और समझा जाता है। इसके बाद सभी जरूरी बातों को आसान भाषा में बताया जाता है, ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।
हमारा मकसद सिर्फ फोन के फीचर्स बताना नहीं है, बल्कि यह समझाना है कि कौन सा फोन आपके लिए सही रहेगा और कौन सा नहीं। ताकि फोन खरीदने के बाद आपको पछताना न पड़े और आपके पैसे सही जगह खर्च हों।
हमारी कोशिश रहती है कि हर लेख पूरी रिसर्च और सही जानकारी के साथ तैयार किया जाए, ताकि आपको फोन खरीदने से पहले सही फैसला लेने में मदद मिल सके।
अगर यह जानकारी आपके काम आई है और आगे भी ऐसी ही आसान, भरोसेमंद मोबाइल जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो अभी PhoneDosty Community से जुड़ें।





