Redmi A7 Pro Camera Review Hindi: ₹12,999 में कैसा है यह 5G फोन? खरीदने से पहले जानें पूरी सच्चाई

भारतीय मार्केट के अनुसार आज के डेट में ₹13,000 के बजट में एक सही स्मार्टफोन को चुनना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है। और इसकी वजह भी यही है। लगभग हर स्मार्टफोन 5G, 120Hz डिस्प्ले और AI जैसे फीचर्स और भी बड़े-बड़े नंबर वाले कैमरा के साथ आता है। और ऐसे में सिर्फ फोन का स्पेसिफिकेशन देखकर सही फोन चुनना आसान नहीं होता।

Redmi A7 Pro 5G भी पहली बार देखने में ऐसा ही एक स्मार्टफोन दिखता है। लेकिन जब इसके कैमरा व परफॉर्मेंस, गेमिंग टेस्ट, बैटरी बैकअप और रोजाना इस्तेमाल के अनुभव को ध्यान से देखा जाता है, तब इसकी असली कहानी सामने आती है।

और आपको बता दें, इस रिव्यू में फोन की आधिकारिक जानकारी और उपलब्ध टेस्ट रिव्यू के आधार पर इसकी खूबियों और कमियों को पूरी आसान भाषा में समझाया गया है, ताकि आप जैसे लोगों को फोन खरीदने से पहले सही जानकारी और बेहतर फैसला लेना आसान हो सके।

और सबसे अच्छी बात यह है कि इस फोन की सबसे बड़ी खासियत वही चीज है, जिसे कुछ लोग इसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी मान सकते हैं।

यदि आप भी ₹13,000 के आसपास एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अपना फैसला लेने से पहले यह रिव्यू जरूर पढ़ें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
फीचर निष्कर्ष
कैमरा दिन की रोशनी में अच्छा, कम रोशनी में औसत
डिस्प्ले 120Hz स्मूद, लेकिन HD+ रिजॉल्यूशन मिलता है
परफॉर्मेंस रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा
गेमिंग हल्की और सामान्य गेमिंग के लिए ठीक, भारी गेमिंग में सीमाएं महसूस हो सकती हैं
बैटरी फोन की सबसे बड़ी खासियत
चार्जिंग 15W चार्जिंग की वजह से समय ज्यादा लगता है
अपडेट्स 4 साल Android और 6 साल Security Updates
खरीदना चाहिए? अगर लंबी बैटरी लाइफ आपकी प्राथमिकता है, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है

Redmi A7 Pro Camera Review Hindi

Redmi A7 Pro Camera Review Hindi

सबसे पहले एक जरूरी बात यह है

इस ब्लॉग को लिखने से पहले फोन की आधिकारिक जानकारी, उपलब्ध टेस्ट और बाजार से मिली मौजूद जानकारी को ध्यान से देखा और समझा गया है, ताकि आपको सही और भरोसेमंद जानकारी आसानी से मिल सके। आपको कहीं और जाने की जरूरत न पड़े।

हमारा मकसद सिर्फ फोन के फीचर्स बताना ही नहीं है, बल्कि हम आसान शब्दों में इस फोन की खूबियां और कमियां समझाते हैं, ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही फैसला ले सकें। और हमारा प्रयास यही है कि फोन खरीदने के बाद आपको पछताना न पड़े और आपके पैसे सही जगह पर ही खर्च हों। और आप चाहे तो हमें WhatsApp व Telegram पर फॉलो कर सकते हैं। अब नीचे वाले कंटेंट को ध्यान से पढ़िएगा।

इसका कैमरा देखकर शायद आप ज्यादा खुश न हों, लेकिन असली कहानी कुछ और है

आज के समय में 50MP और 108MP कैमरा वाले 5G फोन सामान्य हो गए हैं। और ऐसे में सिर्फ 32MP का कैमरा देखकर शायद आपको यह फोन उतना खास न लगे।

लेकिन कैमरे की असली पहचान सिर्फ Megapixel से नहीं होती, क्योंकि असली फर्क तो फोटो खींचने के बाद ही नजर आता है।

रिपोर्ट के अनुसार दिन की तेज धूप में कैमरा रंगों को जरूरत से ज्यादा चमकदार नहीं बनाता। जैसे कि आसमान, पेड़-पौधे और चेहरे का रंग काफी हद तक जैसा असल में होता है, फोटो में भी सेम वैसा ही नजर आता है।

और इसी वजह से पहली नजर में फोटो बहुत ज्यादा चमकदार नहीं लगती, लेकिन रिव्यू में बताया गया है कि ध्यान से देखने पर फोटो ज्यादा साफ, संतुलित और Natural महसूस होती है।

यदि आप भी ज्यादातर फोटो दिन की रोशनी में खींचते हैं, तो ₹13,000 के बजट में मिलने वाले Redmi A7 Pro 5G का कैमरा आपको निराश नहीं करेगा।

लेकिन जैसे ही रोशनी कम होती है, कैमरे की असली सीमा सामने आने लगती है

Redmi A7 Pro Camera Review Hindi

और सच में यहीं से कैमरे की असली परीक्षा शुरू हो जाती है।

जैसे-जैसे धूप कम होती है, वैसे-वैसे फोटो की डिटेल भी कम होने लगती है। लेकिन पहली नजर में देखें तो फोटो ठीक लगती है, लेकिन ज़ूमिंग करने पर पहले जैसी सफाई वाली फोटो नहीं मिलती।

अगर आप रात में सड़क, घर या किसी फंक्शन की फोटो क्लिक करते हैं, तो यह फर्क आपको आसानी से महसूस हो सकता है।

यदि आसान भाषा में कहें, तो दिन की रोशनी में कैमरा अच्छा काम कर लेता है, लेकिन कम रोशनी में इसकी तस्वीरें उतनी अच्छी नहीं रहतीं।

अगर आप ज्यादातर फोटो रात में ही खींचते हैं, तो यह स्मार्टफोन खरीदने से पहले इस बात पर जरूर ध्यान दें।

सोशल मीडिया के लिए Redmi A7 Pro 5G का कैमरा कैसा है?

आज के समय में ज्यादातर लोग ऐसे भी हैं, जो DSLR जैसी फोटो नहीं, बल्कि ऐसी फोटो लेना चाहते हैं जो Instagram, Facebook और WhatsApp पर पोस्ट करने के लिए अच्छी दिखें।

WALKAROO W5687 सैंडल: स्टाइल और हल्के आराम का शानदार कॉम्बिनेशन
WALKAROO W5687 सैंडल: स्टाइल और हल्के आराम का शानदार कॉम्बिनेशन
Price: 299 Buy Now →

अगर आपकी जरूरत भी ऐसी ही है, तो Redmi A7 Pro 5G का कैमरा आपको निराश नहीं करेगा।

और दिन में ली गई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए सही होती हैं। फोटो के रंग और डिटेल इस कीमत के हिसाब से अच्छे मिलते हैं।

अगर आप रोजमर्रा की फोटो खींचते हैं और उन्हें सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं, तो यह कैमरा आपकी जरूरत आसानी से पूरी कर सकता है।

बड़ी स्क्रीन का फायदा किन लोगों को मिलेगा?

Redmi A7 Pro Camera Review Hindi

इस फोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है।

अगर आप YouTube, Netflix या Reels पर ज्यादातर समय बिताते हैं, तो इसकी बड़ी स्क्रीन की वजह से वीडियो देखने का अनुभव बेहतर लगता है।

और इसका सबसे ज्यादा फायदा बड़े बुजुर्गों और उन लोगों को हो सकता है, जिन्हें बड़े अक्षरों में पढ़ने की आदत लगी हुई है। ऐसे लोगों के लिए यह बड़ी स्क्रीन डेली लाइफ के इस्तेमाल में काफी काम आ सकती है।

पर यदि आपको एक हाथ से फोन चलाने की आदत लगी है, तो इसका बड़ा आकार थोड़ा मुश्किल लग सकता है।

क्योंकि यह फोन करीब 210 ग्राम वजन का है और इसीलिए यह फोन हाथ में हल्का महसूस नहीं होता। और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर इसका वजन महसूस हो सकता है।

लेकिन सिर्फ 120Hz देखकर फैसला मत कीजिएगा

120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की वजह से Facebook, Instagram, X (Twitter), Pinterest और Chrome जैसे अन्य ऐप इस्तेमाल करते समय स्क्रीन काफी स्मूद तो महसूस होती है।

30 घंटे की बैटरी! Kratos N1 Neckband में मिलते हैं 13mm Drivers और Type-C Charging
30 घंटे की बैटरी! Kratos N1 Neckband में मिलते हैं 13mm Drivers और Type-C Charging
Price: 199 Buy Now →

स्क्रॉलिंग करते समय भी इसका फर्क आसानी से नजर आ ही जाता है।

लेकिन एक अच्छी बात इसमें HD+ रिजॉल्यूशन मौजूद है।

यानी यह फोन चलाने का अनुभव स्मूद तो रहेगा ही, लेकिन स्क्रीन की साफ दिखाई देने वाली क्वालिटी Full HD डिस्प्ले जैसी नहीं मिलेगी।

यदि आपने पहले Full HD डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन इस्तेमाल किया है, तो यह फर्क आपको आसानी से महसूस हो सकता है।

रोजमर्रा के इस्तेमाल में Redmi A7 Pro 5G फोन कैसा है?

यूजर को यह शायद सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल होता है।

क्योंकि ज्यादातर लोग ऐसे भी होते हैं, जो फोन से सिर्फ गेमिंग ही नहीं करते। बल्कि WhatsApp, YouTube, Facebook, Instagram, UPI पेमेंट, Chrome और डेली लाइफ के दूसरे काम ही सबसे ज्यादा किए जाते हैं। और इसीलिए

Unisoc T8300 प्रोसेसर मिलने की वजह से यह फोन रोजमर्रा के यूज में अच्छी-खासी परफॉर्मेंस देता है।

जैसे कॉल करना, सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, वीडियो या मूवी देखना, UPI पेमेंट और ब्राउजिंग जैसे अन्य काम आराम से किए जा सकते हैं। और रोजाना इस्तेमाल के अनुसार यह छोटी-छोटी बातों में बार-बार परेशान नहीं करता।

फिर भी आपका इस्तेमाल इन्हीं कामों तक ही सीमित रहता है, तो इस परफॉर्मेंस को लेकर आपको ज्यादा चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

BGMI गेम खेलने से पहले एक बात जरूर जान लीजिए

Redmi A7 Pro Camera Review Hindi

कागज पर BGMI गेमिंग में Smooth + Extreme सेटिंग का भी सपोर्ट उपलब्ध है।

मतलब इस फोन में 60FPS तक गेम खेला जा सकता है।

लेकिन सिर्फ गेम की सेटिंग देखकर ही फैसला नहीं करना चाहिए। क्योंकि असली अनुभव लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद ही पता चलता है।

Realme 16T Battery Test Hindi: 8000mAh बैटरी का सच, क्या सच में 2–3 दिन तक चलती है?
Also ReadRealme 16T Battery Test Hindi: 8000mAh बैटरी का सच, क्या सच में 2–3 दिन तक चलती है?

लेकिन एक बात, लगातार गेम खेलने पर आपको बीच-बीच में फ्रेम ड्रॉप जैसी Problem देखने को मिल सकती है। यानी गेम तो चलता है, लेकिन हर समय एक जैसी स्मूदनेस क्वालिटी नहीं मिलती।

अगर आप दिन में 2–3 मैच खेलते हैं, तो शायद आपको कोई भी खास परेशानी महसूस नहीं होगी।

लेकिन अगर आप रोज कई घंटे तक BGMI खेलते हैं, तो इसकी परफॉर्मेंस की लिमिट धीरे-धीरे आपको समझ आने लगती है।

लेकिन एक कमी और है जो कुछ लोगों को जरूर निराश कर सकती है

इस स्मार्टफोन में Gyroscope का सपोर्ट नहीं मिलता है।

अगर आपको BGMI खेलते समय फोन घुमाकर निशाना लगाना है, तो यह कमी आपके लिए मायने रख सकती है।

हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादातर लोगों को इसका कोई फर्क महसूस नहीं होगा।

लेकिन अगर आप BGMI या दूसरे Shooting Games नियमित रूप से खेलते हैं, तो इस 5G फोन को खरीदने से पहले इस बात पर भी जरूर ध्यान दें।

अब बात उस फीचर की है, जो इस फोन की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है

Redmi A7 Pro Camera Review Hindi

6300mAh की बैटरी इस फोन में दी गई है और वही सबसे बड़ी खूबियों में से एक है।

आज भी बहुत सारे लोगों के लिए कैमरे से कहीं ज्यादा जरूरी अच्छी बैटरी होती है। और उन्हें ऐसा फोन चाहिए, जिसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत न पड़े।

जैसे कि रोज कॉलेज जाने वाले छात्र, लंबा सफर करने वाले लोग और दिनभर घर से बाहर रहने वाले यूजर्स हैं, उनके लिए यह विशाल बैटरी काफी ज्यादा उपयोगी साबित हो सकती है।

अगर आप भी ज्यादातर समय बाहर ही बिताते देते हो और आप बार-बार चार्जर को साथ नहीं रखना चाहते हैं, तो यह फीचर आपको जरूर पसंद आएगा।

लेकिन इसी के साथ एक समझौता भी करना पड़ता है

मान लो बड़ी बैटरी है और लंबे समय तक आपका साथ निभा सकती है।

लेकिन इसके साथ एक समझौता भी करना पड़ता है, वो यही है कि

इस फोन में सिर्फ 15W की चार्जिंग मिलती है, इसलिए बैटरी को 100% चार्ज होने में थोड़ा समय लग सकता है।

अगर आप रात में 3–4 बजे फोन चार्ज पर लगाकर सोते हैं, तो शायद यह बात आपको ज्यादा परेशान नहीं करेगी, क्योंकि सुबह होते ही फुल चार्ज मिलेगा।

लेकिन अगर आपको कम समय में फोन जल्दी चार्ज करने की जरूरत पड़ती है, तो यहां आपको इंतजार करना पड़ सकता है।

यानी इसमें बड़ी बैटरी तो है और इसकी सबसे बड़ी ताकत भी है, लेकिन 15W चार्जिंग इसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी मानी जाती है।

इस फोन का एक फीचर, जिसकी चर्चा कम होती है लेकिन काम बहुत आता है

Redmi A7 Pro Camera Review Hindi

ज्यादातर लोग कोई भी फोन खरीदते समय कैमरा क्वालिटी और बैटरी पर ही ज्यादातर ध्यान देते हैं। लेकिन Redmi A7 Pro 5G के साथ 4 साल Android अपडेट और 6 साल Security Updates का वादा किया है कंपनी ने।

Royal Velvet Jewelry  Organizer Box  | हर  Jewellery रहेगी Safe, Stylish
Royal Velvet Jewelry Organizer Box | हर Jewellery रहेगी Safe, Stylish
Price: 999 Buy Now →

और हां, शुरुआत में यह फीचर शायद आपको ज्यादा खास न लगे।

लेकिन अगर आप एक ही फोन को 2–3 साल या उससे ज्यादा समय तक इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो यही चीज आपका आगे चलकर ज्यादा काम आती है।

अगर आप हर साल नया फोन नहीं बदलना चाहते, तो लंबे समय के हिसाब से यह एक अच्छा फायदा माना जा सकता है।

Redmi A7 Pro 5G किन लोगों के लिए सही रहेगा?

लंबी बैटरी बैकअप चाहने वाले यूजर्स

स्टूडेंट्स और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए फोन खरीदने वाले लोग

जिन्हें बड़ी स्क्रीन पर YouTube, Netflix और Reels देखना पसंद है

जो 3–4 साल तक एक ही फोन लगातार इस्तेमाल करना चाहते हैं

₹13,000 के बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं

Redmi A7 Pro 5G किन लोगों के लिए सही नहीं है?

जिन्हें फास्ट चार्जिंग चाहिए

जो रोज कई घंटे BGMI या दूसरे Shooting Games खेलते हैं

जिन्हें कम रोशनी में बेहतर कैमरा चाहिए

जिन्हें Full HD+ AMOLED डिस्प्ले की उम्मीद है

Redmi A7 Pro Camera Review Hindi Final Verdict

Redmi A7 Pro Camera Review Hindi

Redmi A7 Pro 5G उन स्मार्टफोनों में से नहीं है, जो सिर्फ बड़े-बड़े फीचर्स दिखाकर लोगों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश करते हैं।

यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो दिनभर फोन इस्तेमाल करते हैं और बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और लंबे समय तक मिलने वाले अपडेट्स को ज्यादा इम्पोर्टेंट मानते हैं।

वहीं, अगर आपकी पहली पसंद फास्ट चार्जिंग, बेहतर नाइट कैमरा और लंबे समय तक गेमिंग करना है, तो यह खरीदने से पहले Oppo, Vivo और Realme के दूसरे विकल्प भी एक बार जरूर देख लें। इससे आपके लिए सही फोन चुनना और आसान हो जाएगा।

अगर सबसे आसान भाषा में कहें, तो Redmi A7 Pro 5G उन यूजर्स के लिए ज्यादा सही लगता है, जो फोन को रोजाना के भरोसेमंद साथी की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं, न कि सिर्फ कैमरा या गेमिंग के लिए।

अगर आपके परिवार या दोस्तों में कोई ₹13,000 के बजट में नया 5G फोन खरीदने की सोच रहा है, तो यह जानकारी उसके काफी काम आ सकती है। और कई बार सही फोन चुनने से भी ज्यादा जरूरी गलत फोन खरीदने से बचना होता है।

अगर आपको यह रिव्यू पसंद आया है और आगे भी ऐसी ही आसान, भरोसेमंद मोबाइल जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो PhoneDosty Community से जरूर जुड़ें।

Xiaomi Redmi A7 Pro 5G Review ₹11499 में लेना सही है या नहीं असली सच्चाई जानकर चौंक जाओगे

Realme 16T Battery Test Hindi: 7 दिन बाद इसकी धांसू Battery ने मुझे Charger भूलने पर मजबूर कर दिया

Realme 16T Camera Review Hindi: 8000mAh Battery के साथ 7 दिन बिताने के बाद इसकी असली खूबी समझ आई

Realme 16T BGMI Test Hindi: 60FPS Gaming और 8000mAh Battery ने दिल जीत लिया

Doctor Walk Comfort Slides: पैरों को मिलेगा आराम! Adjustable Velcro और Cushioned EVA Sole के साथ
Doctor Walk Comfort Slides: पैरों को मिलेगा आराम! Adjustable Velcro और Cushioned EVA Sole के साथ
Price: 229 Buy Now →

Niraj Phonedosty.com के Founder और Tech Blogger हैं। इन्हें नए स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी की जानकारी आसान भाषा में लोगों तक पहुँचाना पसंद है।

Phonedosty पर किसी भी फोन के बारे में लिखने से पहले उसकी आधिकारिक जानकारी, कई भरोसेमंद Tech Reviews, लोगों के अनुभव और बाजार में उपलब्ध जानकारी को ध्यान से देखा और समझा जाता है। इसके बाद सभी जरूरी बातों को आसान भाषा में बताया जाता है, ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।

हमारा मकसद सिर्फ फोन के फीचर्स बताना नहीं है, बल्कि यह समझाना है कि कौन सा फोन आपके लिए सही रहेगा और कौन सा नहीं। ताकि फोन खरीदने के बाद आपको पछताना न पड़े और आपके पैसे सही जगह खर्च हों।

हमारी कोशिश रहती है कि हर लेख पूरी रिसर्च और सही जानकारी के साथ तैयार किया जाए, ताकि आपको फोन खरीदने से पहले सही फैसला लेने में मदद मिल सके।

अगर यह जानकारी आपके काम आई है और आगे भी ऐसी ही आसान, भरोसेमंद मोबाइल जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो अभी PhoneDosty Community से जुड़ें।

✅ No Spam • 📱 सिर्फ़ काम की मोबाइल जानकारी
Niraj blogger
Niraj blogger
Articles: 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *