Realme 16T Camera Review Hindi: Quick Camera Rating
| Realme 16T Camera Test | Rating |
|---|---|
| Realme 16T Daylight Photography | 8/10 |
| Realme 16T Portrait Mode | 7.5/10 |
| Realme 16T Selfie Camera | 7.5/10 |
| Realme 16T Low Light Photography | 6.5/10 |
| Realme 16T Video Recording | 7/10 |
| Realme 16T Overall Camera Rating | 7.5/10 |
Realme 16T Camera Review Hindi के अनुसार यह
आजकल इंडिया में smartphone खरीदते समय ज्यादातर लोग सबसे पहले camera को ही देखते हैं। क्योंकि battery और performance लोगों को काफी बाद में समझ आती है, लेकिन photo अच्छी है या नहीं यह लोगों को पहले दिन ही पता चल जाता है
और मैंने Realme 16T 5G को लगातार कई दिनों तक डेली लाइफ में इस्तेमाल किया जैसे कि दिन में photos लीं, रात में camera को test किया, selfie ली और videos भी रिकॉर्ड करके देखीं
सच कहूँ तो मुझे शुरुआत में इसका camera काफी अच्छा लगा। लेकिन जैसे-जैसे अलग-अलग situations में इस phone को इस्तेमाल किया, तब मुझे इसकी असली ताकत और कमजोरी धीरे-धीरे सामने आने लगी
₹29,999 में आने वाला यह Realme 16T 5G खुद को camera master तो नहीं मानता, लेकिन कई बार लोगों की उम्मीद से ज्यादा बेहतर perform कर देता है

Daylight Camera Test: दिन में Camera कितना अच्छा निकला है
Realme 16T 5G में 50MP का Sony IMX852 main camera दिया गया है, जो कि दिन की तेज धूप में काफी अच्छा perform करता है।
धूप में photos खींचते समय इसके colors काफी natural दिखाई देते हैं और आसमान जरूरत के अनुसार ही दिखता है। उसे ज्यादा नीला नहीं दिखाया जाता और पेड़-पौधों का रंग भी काफी real feel होता है।
और इसकी सबसे अच्छी बात मुझे यह लगी कि इस phone में photos social media पर upload करने लायक सीधे camera से ही निकल जाती हैं।
यदि आप भी मेरी तरह Instagram, Facebook या WhatsApp पर photos ज्यादा पोस्ट करते रहते हैं तो शायद आपको editing की जरूरत ज्यादा महसूस नहीं होगी

Human Photos और Skin Tone का Real Experience
हम लोगों जैसे इंसानों की photo खींचते वक्त इसका camera काफी अच्छा काम करता है। Face का color जरूरत से ज्यादा white कभी नहीं करता।
कई ऐसे phones हैं जो photo को इतना process कर देते हैं कि असली चेहरा कम और filter ज्यादा लगने लगता है। वहीं Realme 16T में ऐसा बहुत कम देखने को मिला।
Family photos और outdoor portraits में skin tone काफी balanced दिखाई देती है। अगर मैं सच कहूँ तो यही वजह है कि normal users को इस smartphone का camera आसानी से पसंद आ सकता है।

Portrait Mode कितना अच्छा लगा
सच कहूँ तो Portrait mode इस्तेमाल करते समय इसका background काफी blur और अच्छा दिखाई देता है।
Subject और background का separation भी काफी ठीक-ठाक मिल जाता है और पहली नजर में photos काफी attractive लगती हैं।
हालांकि कभी-कभी बालों के आसपास edge detection perfect नहीं होता।
लेकिन कोई बात नहीं, social media use करने वाले लोगों को शायद इस कमी पर ज्यादा ध्यान भी न जाए।
Mirror Selfie Feature सच में काम आता है?
Camera module के आसपास दिया गया छोटा mirror सिर्फ design के लिए नहीं है।
Rear camera से selfie लेते समय यह चीज काफी काम आती है।
क्योंकि rear camera आमतौर पर front camera से बेहतर quality देता है, ऐसे में mirror देखकर framing करना काफी आसान हो जाता है।
जो लोग Instagram Reels या social media content बनाते हैं उन्हें यह feature काफी ज्यादा पसंद आ सकता है

Low Light Camera Test: रात में असली सच्चाई सामने आती है
दिन में तो इसका camera काफी शानदार लगता है, लेकिन रात में इसकी लिमिट दिखाई देने लगती है।
कम रोशनी में photo लेते ही तस्वीरें थोड़ी soft आने लगती हैं और details भी कम हो जाती हैं।
Street light के नीचे photos काफी सही निकल जाती हैं, लेकिन zoom करने पर quality में कमी दिखाई देने लगती है।
कुछ जगह noise भी दिखाई देता है जिसकी वजह से image उतनी clean feel नहीं होती।
अगर आपकी पहली डिमांड night photography है तो Realme 16T 5G शायद आपको पूरी तरह खुश न कर पाए।


Selfie Camera कैसा लगता है
Selfie के लिए इस phone में 16MP का Sony camera दिया गया है।
दिन में selfies काफी झकास आती हैं और face के colors भी काफी natural दिखाई देते हैं।
Instagram Stories, WhatsApp Status और video calls के लिए इस camera की quality अच्छी लगती है।
हालांकि low light में selfies average feel होती हैं और details थोड़ी कम दिखाई देती हैं।
Video Recording Experience
Realme 16T 5G में front और rear दोनों camera से आप 1080p 30FPS तक video record कर सकते हैं।
दिन में video quality काफी अच्छी आती है और colors भी balanced रहते हैं।
Focus जल्दी lock हो जाता है जिसकी वजह से normal videos रिकॉर्ड करने में कोई खास परेशानी नहीं होती।
लेकिन रात में video quality थोड़ी कमजोर हो जाती है और softness साफ दिखाई देने लगती है।

Camera Features Daily Use में कितने काम आते हैं
इस smartphone में AI Eraser, AI Recompose, AI Portrait Glow और Circle to Search जैसे features भी मिलते हैं।
कुछ features photo को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और editing का काम काफी आसान कर देते हैं।
हालांकि ज्यादातर users शायद basic camera mode का ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल करेंगे।
फिर भी ये extra features overall experience को बेहतर बनाते हैं।
Camera इस्तेमाल करते समय सबसे अच्छी चीज क्या लगी
अगर मैं सच कहूँ तो इसका camera use करते समय इसकी battery ने मुझे सबसे ज्यादा impress किया।
8000mAh की विशाल battery होने की वजह से लगातार photos और videos लेने के बाद भी battery जल्दी खत्म नहीं हुई।
पूरा दिन camera इस्तेमाल करने के बाद भी charger की चिंता मुझे काफी कम महसूस हुई।
और सच कहूँ तो यही चीज Realme 16T 5G को कई दूसरे phones से अलग बनाती है।

Realme 16T Camera किन लोगों को पसंद आएगा
यदि आप सिर्फ social media के लिए photos क्लिक करते हो तो Realme 16T आपको काफी पसंद आ सकता है।
दिन में camera quality अच्छा perform करती है और colors भी काफी natural दिखाई देते हैं।
जो लोग battery backup और decent camera दोनों चाहते हैं उनके लिए यह smartphone एक practical option बन सकता है।
Realme 16T Camera किन लोगों को पसंद नहीं आएगा
अगर आपकी पहली priority low light photography है तो यह phone शायद आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा न उतरे।
रात में details कम हो जाती हैं जिसकी वजह से image उतनी sharp feel नहीं होती।
Professional photography या flagship level का camera experience चाहने वाले लोगों को दूसरे brands भी देखने चाहिए।

Final Verdict
कसम से कहूँ तो 7 दिन इस्तेमाल करने के बाद मुझे सबसे ज्यादा इसकी daylight photography पसंद आई।
क्योंकि दिन में camera काफी भरोसेमंद feel देता है और social media users को यह चीज आसानी से पसंद आ सकती है।
लेकिन रात में इसकी कुछ limitations भी साफ दिखाई देने लगती हैं।
अगर आपको अच्छी photos के साथ-साथ powerful battery backup भी चाहिए तो Realme 16T 5G एक अच्छा option बन सकता है।
लेकिन अगर आपका पूरा focus सिर्फ camera quality पर है तो इस smartphone को खरीदने से पहले दूसरे options भी जरूर देख लेना चाहिए।
Realme 16T BGMI Test Hindi: 60FPS Gaming मिलती है… लेकिन ये चीज Gamers को परेशान कर सकती है
Realme 16T Review Hindi: 7 दिन बाद समझ आया लोग इस Phone को क्यों पसंद कर रहे हैं
Best Phone Under 40000 in 2026: Gaming, Camera और Battery में कौन सबसे Best है?
Samsung Galaxy S26 Ultra Price in India: Camera नहीं… उसका भरोसा इस फोन को अलग बनाता है

Niraj एक टेक ब्लॉगर हैं और Phonedosty.com पर स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी शेयर करते हैं। इन्हें इस फील्ड में 2–3 साल का अनुभव है। ये हर फोन को अपने इस्तेमाल, टेस्टिंग और रिसर्च के आधार पर आसान भाषा में समझाते हैं, ताकि यूज़र सही और समझदारी भरा फैसला ले सके