Realme 16T Battery Test Hindi: 7 दिन बाद इसकी धांसू Battery ने मुझे Charger भूलने पर मजबूर कर दिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज के दौर में ज्यादातर smartphone खरीदते वक्त लोग design, camera और performance को ही देखते हैं। लेकिन कुछ दिनों बाद सबसे ज्यादा दिक्कत battery की ही होती है

जैसे सुबह घर से निकलते हैं और शाम तक battery % बार-बार check करना पड़ता है। और सच कहूँ तो Realme 16T इसी परेशानी को पूरी तरह खत्म करने की क्षमता रखता है

मैंने भी इस phone को लगातार कई दिनों तक इस्तेमाल किया और इसकी 8000mAh की विशाल battery को 

अलग-अलग परिस्थितियों में इस्तेमाल करके test किया। और मैं सच कहूँ तो कुछ results ऐसे भी आए जिन्होंने मुझे हैरान कर दिया

 

टेस्ट परिणाम
Movie Watching लगभग 10% Battery Drain
BGMI TDM Test लगभग 6% Battery Drain
Free Fire (Recording On) लगभग 2% Battery Drain
Free Fire (Recording Off) लगभग 1% Battery Drain
Normal Usage 2 से 3 दिन तक
Charging 45W Fast Charging

Realme 16T Battery Test Hindi की सबसे बड़ी ताकत क्या है

Realme 16T 5G की सबसे बड़ी खासियत और ताकत इसकी 8000mAh की विशाल battery है। आज भी इसी price range में इतनी खतरनाक battery बहुत कम smartphones में उपलब्ध होती है।

कुछ दिन रियल इस्तेमाल करने के बाद मुझे सबसे ज्यादा यही चीज महसूस हुई कि इस phone में battery percentage देखने की लत आपसे धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

Movie देखने पर Battery कितनी खर्च हुई

रात में Battery test के दौरान मैंने एक पूरी movie देखी और movie समाप्त होने के बाद भी इसकी battery में सिर्फ 10% की गिरावट दर्ज हुई। मुझे इसकी यही चीज काफी impress कर गई।

अगर आपका इस्तेमाल मुख्य रूप से OTT, YouTube, Instagram और वीडियो देखने के लिए है तो यह result काफी शानदार कहा जा सकता है

Realme 16T Battery Test Hindi
Realme 16T Battery Test Hindi

BGMI Battery Drain Test

Gameplay के समय battery कितनी टिकती है, यह भी जानना बहुत जरूरी था।

BGMI में TDM मैच मैंने दो तरह से खेला। एक बार Screen Recording on रखकर और दूसरी बार Screen Recording off करके test किया।

दो TDM मैच पूरे होने के बाद कुल 6% battery खर्च हुई। तब मुझे लगा कि इसकी battery रियल लाइफ में काफी काम की है क्योंकि इतनी बड़ी battery के हिसाब से यह result काफी ज्यादा खुश करने वाला लगा।

 

Free Fire Battery Test

Free Fire में भी इसका battery performance काफी ज्यादा मजबूत दिखाई दिया।

Screen Recording on के साथ Clash Squad मैच खेलने के बाद भी लगभग 2% ही battery कम हुई।

वहीं बिना Screen Recording के battery test में सिर्फ 1% की गिरावट हुई।

इससे यह पता चलता है कि casual gaming करने वाले लोगों को battery backup की कोई चिंता नहीं करनी पड़ेगी। मतलब charging का प्रॉब्लम लगभग खकैस

Daily Use में Battery Backup कैसा है

Instagram Reels, WhatsApp, Calling, YouTube, Web Browsing और video editing जैसे कामों में इसकी battery काफी आसानी से चलती है।

और मेरे जैसे normal use करने वाले लोगों के लिए यह smartphone आराम से 2 से 3 दिन तक साथ दे सकता है, बिना किसी खास परेशानी के। और सच कहूँ तो यही वजह है कि Realme 16T 5G उन लोगों को ज्यादा पसंद आ सकता है जो charger को साथ रखना पसंद नहीं करते

Realme 16T Battery Test Hindi
Realme 16T Battery Test Hindi

इसकी Charging Speed कैसी लगी

Realme 16T 5G के साथ बॉक्स में कंपनी की तरफ से 45W का Super Fast Charger आता है।

यह phone को लगभग 48 मिनट में 50% तक charge कर देता है। इतनी विशाल battery होने के बावजूद भी charging performance संतोषजनक महसूस होती है।

Realme 16T Battery Test Hindi
Realme 16T Battery Test Hindi

Bypass Charging का फायदा क्या होता है

Gaming करने वाले लोगों को यह feature काफी पसंद आने वाला है क्योंकि इस phone में Bypass Charging का feature कंपनी ने दिया है।

इस feature की मदद से gaming करते समय heat को कम करने में मदद मिलती है।

जो लोग लंबे समय तक BGMI या Free Fire खेलने वाले users हैं, उन्हें यह feature काफी ज्यादा उपयोगी लग सकता है।

Realme 16T Battery Test Hindi
Realme 16T Battery Test Hindi

Battery के साथ Design में कितना Compromise हुआ

8000mAh की battery होने के बाद भी Realme 16T सिर्फ 8.8mm पतला है।

फिर भी इसका वजन 224 ग्राम है, इसलिए आपको शुरुआत में phone थोड़ा भारी महसूस हो सकता है।

लेकिन कुछ दिन बिताने के बाद यही वजन battery backup के कारण छोटी बात लगने लगता है।

Realme 16T 5G किन लोगों के लिए सबसे अच्छा है

यदि आप ज्यादा travel करते हैं, या फिर ज्यादा calling करते हैं, या दिनभर social media use करते हैं तो यह smartphone आपको काफी ज्यादा पसंद आने का चांस है।

Students, office users और delivery workers जैसे users के लिए भी यह एक अच्छा option बन सकता है।

जो लोग battery backup को सबसे ज्यादा important मानते हैं, उन्हें यह phone कभी निराश नहीं करेगा

Realme 16T Battery Test Hindi
Realme 16T Battery Test Hindi

Realme 16T Battery Test Hindi जानने के बाद किन लोगों के लिए नहीं है

अगर आपकी पहली demand हल्का phone, AMOLED screen या फिर flagship level का gaming performance है, तो शायद यह phone आपके लिए नहीं बना है। आप Oppo, Vivo या Redmi जैसे brand के दूसरे options भी देख सकते हैं।

Realme 16T का पूरा focus battery backup, durability और stable daily experience पर ही रखा गया है।

और हाँ, कोई भी phone खरीदने से पहले अपनी जरूरत जरूर समझ लें ताकि बाद में कोई पछतावा न हो।

Realme 16T Camera Review Hindi
Realme 16T Camera Review Hindi

Final Verdict

7 दिन इस्तेमाल करने के बाद मुझे सबसे ज्यादा इसकी battery ने impress किया।

पूरी movie देखने पर सिर्फ 10% battery drain, BGMI में सिर्फ 6% और Free Fire में 1-2% की गिरावट हुई। और सच कहूँ तो यह दिखाती है कि Realme 16T 5G की 8000mAh battery सिर्फ marketing के लिए नहीं है।

अगर आपकी पहली priority लंबा battery backup है और आप ऐसा phone खरीदना चाहते हैं जो बार-बार charger ढूंढने की टेंशन खत्म कर दे, तो Realme 16T 5G आपके लिए एक शानदार तोहफा साबित हो सकता है

 

Realme 16T Camera Review Hindi: 8000mAh Battery के साथ 7 दिन बिताने के बाद इसकी असली खूबी समझ आई

Realme 16T BGMI Test Hindi: 60FPS Gaming मिलती है… लेकिन ये चीज Gamers को परेशान कर सकती है

Realme 16T Review Hindi: 7 दिन बाद समझ आया लोग इस Phone को क्यों पसंद कर रहे हैं

Leave a Comment