iQOO Z10 vs Vivo T4 5G: असली फर्क जानिए, खरीदने से पहले यह बात ज़रूर देखें

iQOO Z10 और Vivo T4 5G को देखकर शायद आपके मन में भी यही सवाल चल रहा होगा कि आखिर इन दोनों फोन में फर्क क्या है क्योंकि इन दोनों का Processor लगभग एक जैसा ही है Battery भी एक जैसी है Camera भी काफी हद तक सेम दिखता है

और सच में यही वजह है कि बहुत सारे लोग फोन के Reviews देखने के बाद भी Confused रह जाते हैं

Note: इस तुलना को तैयार करने से पहले दोनों फोनों की आधिकारिक जानकारी, Tech Reviews, User Feedback और उपलब्ध Comparison Data का गहराई से अध्ययन किया गया है…

लेकिन इस Comparison के दौरान एक ऐसी बात सामने आती है जो सिर्फ किसी फोन के Specifications देखकर समझ नहीं आती और हो सकता है वही बात आपके ₹1000 से ₹1500 तक बचा दे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसीलिए कोई भी फैसला लेने से पहले इस Comparison blog को आखिर तक जरूर पढ़िए वरना बाद में पछताना पड़ सकता है

iQOO Z10 vs Vivo T4 5G
iQOO Z10 vs Vivo T4 5G
ज़रूरतबेहतर विकल्पकारण
GamingiQOO Z10Gaming के लिए हल्की बढ़त।
Batteryदोनों7300mAh बैटरी और 90W Fast Charging।
Cameraदोनोंकैमरा क्वालिटी लगभग समान।
Displayदोनों120Hz AMOLED Display।
Value for Moneyजो सस्ता मिलेऑफर और कीमत के हिसाब से चुनें।

लेकिन सिर्फ यह ऊपर वाला टेबल देखकर फैसला मत कीजिए

क्योंकि पूरे Comparison की सबसे खास बात इन Specifications के बाहर छिपी है

iQOO Z10 vs Vivo T4 5G
iQOO Z10 vs Vivo T4 5G

और वही बात सच में कई Buyers का पैसा भी बचा सकती है

🤔 सबसे पहले आप लोग एक बात समझ लीजिए

आजकल बहुत से लोग ऐसे हैं जो Smartphone खरीदने से पहले सिर्फ उसके Specifications देखते हैं

लेकिन असली सवाल यही होता है कि रोजाना के इस्तेमाल में फोन कैसा काम करेगा

लेकिन यहीं पर iQOO Z10 और Vivo T4 का मामला थोड़ा confusing हो जाता है

क्योंकि उपलब्ध रियल Comparison डेटा के अनुसार इन दोनों फोन में लगभग सेम ही Hardware मिलता है

मतलब सिर्फ किसी का Processor देखकर फैसला लेना आसान नहीं है

Display Experience असली जिंदगी में कैसा लग सकता है

अगर आपकी आदत YouTube देखने Instagram रील्स Facebook स्क्रॉल करने या Netflix पर Web Series देखने की है तो इस Display को लेकर आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है

क्योंकि इन दोनों Smartphones में AMOLED screen मिलती है

iQOO Z10 vs Vivo T4 5G
iQOO Z10 vs Vivo T4 5G

120Hz Refresh rate होने की वजह से फोन की Scrolling काफी ज्यादा Smooth हो जाती है

Samsung Galaxy F36 5G Review in Hindi फोन खरीदने से पहले यह 5 बातें जरूर जान लें
Also ReadSamsung Galaxy F36 5G Review in Hindi फोन खरीदने से पहले यह 5 बातें जरूर जान लें

और इसकी एक अच्छी बात यह है कि इसमें HDR Content देखने का भी सपोर्ट मिलता है

अब Outdoor Usage की बात करें तो उपलब्ध डेटा के अनुसार तेज धूप में भी स्क्रीन को पढ़ने में कोई बड़ी समस्या नहीं आती

यदि आप सीधे शब्दों में कहें तो Content Watching के लिए दोनों फोन अच्छा performance देते हैं

Gaming Performance में कौन ज्यादा समझदारी वाला ऑप्शन है

यदि सच कहें तो ज्यादातर लोग सिर्फ Camera से पहले Gaming Performance के बारे में ही पूछते हैं

क्योंकि आज के समय में BGMI लगभग हर दूसरे Smartphone Buyer की डिमांड बन चुका है

iQOO Z10 vs Vivo T4 5G
iQOO Z10 vs Vivo T4 5G

अगर आपका भी पहला सवाल यही है कि इस फोन में BGMI कैसा चलेगा तो सबसे अच्छी बात यह है कि इन दोनों स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 3 Processor का इस्तेमाल किया गया है

और सच में कागज पर ये दोनों फोन बराबर दिखाई देते हैं

लेकिन Gaming के मामले में ज्यादातर लोग iQOO का नाम सुनते ही उसे king मान लेते हैं

अब सवाल यह है कि क्या यह असल में ऐसा है या नहीं

उपलब्ध कुछ टेस्ट डेटा के मुताबिक BGMI लगभग 60FPS तक खेला जा सकता है

Free Fire और COD Mobile जैसे गेम्स भी काफी आराम से खेले जा सकते हैं

Normal Gaming करने वाले users को शायद कोई बड़ी शिकायत न मिले

लेकिन Competitive Gaming करने वाले लोगों को 90FPS BGMI का इंतजार करना पड़ सकता है

लेकिन खासकर Casual Gaming करने वालों के लिए ये दोनों ही Smartphones काफी मजबूत साबित होते हैं

Camera Quality लेकिन वास्तव में कितनी अलग है

iQOO Z10 vs Vivo T4 5G
iQOO Z10 vs Vivo T4 5G

और यहीं पर सबसे ज्यादा लोगों के अंदर confusion पैदा होता है

क्योंकि बहुत सारे buyers ऐसे भी सोचते हैं कि शायद Vivo का camera ज्यादा best होगा या iQOO अलग performance देगा

लेकिन रियल टेस्ट और उपलब्ध comparison डेटा कुछ और कहानी बताते हैं

Redmi A7 Pro Camera Review Hindi: ₹12,999 में कैसा है यह 5G फोन? खरीदने से पहले जानें पूरी सच्चाई
Also ReadRedmi A7 Pro Camera Review Hindi: ₹12,999 में कैसा है यह 5G फोन? खरीदने से पहले जानें पूरी सच्चाई

दोनों Smartphones में 50MP का Sony IMX882 Camera OIS के साथ आता है

और सच में Selfie के लिए भी इन दोनों में 32MP का Camera दिया गया है

8K तो नहीं लेकिन 4K Video Recording का सपोर्ट भी दोनों में मौजूद है

यानी Camera hardware level पर कोई बड़ा अंतर नहीं दिखता

यदि आप सिर्फ कैमरा देखकर फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो शायद इन दोनों में आपको ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा

iQOO Z10 vs Vivo T4 5G
iQOO Z10 vs Vivo T4 5G

क्या Battery Backup ही इन दोनों की सबसे बड़ी ताकत है

अगर आप दिन में 2 से 3 बार चार्जर लगाने से परेशान रहते हैं तो यही वह जगह है जहाँ यह दोनों फोन सबसे ज्यादा मजबूत साबित होते हैं

7300mAh Battery आज के समय में काफी बड़ी मानी जाती है

और सच में यही वह वजह है जहाँ Battery Backup इन दोनों Smartphones की सबसे बड़ी highlight बनकर सामने आता है

Calling WhatsApp YouTube Twitter और Social Media जैसे कामों में लंबे समय तक backup आसानी से मिल जाता है

और इसके साथ 90W का Fast Charging भी मिलता है

मतलब Battery बड़ी है फिर भी charging को लेकर ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता

Software Experience में क्या कमी देखने को मिल सकती है

Software के मामले में भी ये दोनों Smartphones काफी हद तक सेम दिखाई देते हैं

दोनों में Android 15 का सपोर्ट मिलता है

Features में भी कोई खास कमी महसूस नहीं होती

लेकिन एक चीज कुछ users को पसंद नहीं आ सकती क्योंकि उपलब्ध डेटा के अनुसार इन दोनों फोन में कुछ pre installed apps और bloatware मौजूद होते हैं

हालांकि अच्छी बात यह है कि इनमें से ज्यादातर apps को delete भी किया जा सकता है

 

Realme 16T Battery Test Hindi: 8000mAh बैटरी का सच, क्या सच में 2–3 दिन तक चलती है?
Also ReadRealme 16T Battery Test Hindi: 8000mAh बैटरी का सच, क्या सच में 2–3 दिन तक चलती है?

आखिरकार दोनों में असली फर्क कहाँ है

पूरे Comparison की सबसे बड़ी बात यही है

iQOO Z10 vs Vivo T4 5G
iQOO Z10 vs Vivo T4 5G

Display लगभग सेम है

  • Processor भी लगभग सेम है
  • Camera भी लगभग एक जैसा है
  • Battery भी लगभग सेम है

मतलब असली फर्क अब specifications में नहीं दिखाई देता

बल्कि फोन खरीदारी के समय दिखाई देता है

iQOO Z10 मुख्य रूप से Online market में ज्यादा मिलता है

और Vivo T4 Offline stores पर आसानी से उपलब्ध होता है

यही वजह है कि कई बार Vivo T4 5G पर extra discount free cover या tempered glass जैसे offers मिल जाते हैं

और यही छोटी सी बात कई buyers के लिए बड़ा फर्क पैदा कर देती है

सीधे शब्दों में कौन सा फोन खरीदना चाहिए

अभी तक इस blog में Display Gaming Camera और Battery की बात हो चुकी है

और ये सब जानने के बाद भी winner तय करना आसान नहीं है

क्योंकि पूरे Comparison का सबसे बड़ा फर्क किसी भी specification में नहीं होता बल्कि खरीदारी के समय दिखाई देता है

iQOO Z10 vs Vivo T4 5G
iQOO Z10 vs Vivo T4 5G

अगर आप सिर्फ Gaming को importance देते हैं तो iQOO Z10 एक अच्छा option माना जा सकता है

अगर आप Offline market से फोन खरीदते हैं और best deal चाहते हैं तो Vivo T4 5G ज्यादा value for money साबित हो सकता है

अगर आपकी पहली priority battery backup है तो दोनों ही phones लगभग सेम experience देते हैं

अगर camera photography के लिए फोन खरीद रहे हैं तो भी कोई बड़ा अंतर नहीं दिखाई देगा

यानी फैसला processor या camera नहीं करता बल्कि कीमत तय करती है

 

Realme 16T Camera Review Hindi: 8000mAh Battery और 7 दिन टेस्टिंग के बाद इसकी असली खूबी समझ आई
Also ReadRealme 16T Camera Review Hindi: 8000mAh Battery और 7 दिन टेस्टिंग के बाद इसकी असली खूबी समझ आई

Final Verdict

उपलब्ध comparison डेटा को पढ़ने के बाद एक बात काफी साफ समझ आती है

iQOO Z10 और Vivo T4 5G के बीच hardware level पर कोई बड़ा अंतर नहीं है

और सच में यही वजह है कि सिर्फ specifications देखकर किसी एक फोन को winner बनाना मुश्किल हो जाता है

अगर दोनों smartphones एक ही कीमत पर मिल रहे हैं तो iQOO Z10 को चुनना एक अच्छा फैसला हो सकता है

लेकिन अगर Vivo T4 5G आपको ₹1000 से ₹1500 सस्ता मिल रहा है या extra offers के साथ मिल रहा है तो वह ज्यादा समझदारी वाली deal साबित होगा

अगर सीधे शब्दों में कहें तो इस मुकाबले में winner कोई एक फोन नहीं है

Winner वह कीमत है जिस पर आपको यह फोन मिल रहा है

 

Redmi A7 Pro Camera Review Hindi: ₹12,999 में ऐसा फोन पहले कभी नहीं देखा, लेकिन यह बात खरीदने से पहले जान ले

Realme 16T Battery Test Hindi: 7 दिन बाद इसकी धांसू Battery ने मुझे Charger भूलने पर मजबूर कर दिया

Realme 16T Camera Review Hindi: 8000mAh Battery के साथ 7 दिन बिताने के बाद इसकी असली खूबी समझ आई

Realme 16T Review Hindi: 7 दिन बाद समझ आया लोग इस Phone को क्यों पसंद कर रहे हैं

अगर यह जानकारी आपके काम आई है और आगे भी ऐसी ही आसान, भरोसेमंद मोबाइल जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो अभी PhoneDosty Community से जुड़ें।

✅ No Spam • 📱 सिर्फ़ काम की मोबाइल जानकारी
Niraj blogger
Niraj blogger

Niraj Phonedosty.com के Founder और Tech Blogger हैं। इन्हें नए स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी की जानकारी आसान भाषा में लोगों तक पहुँचाना पसंद है।

Phonedosty पर किसी भी फोन के बारे में लिखने से पहले उसकी आधिकारिक जानकारी, कई भरोसेमंद Tech Reviews, लोगों के अनुभव और बाजार में उपलब्ध जानकारी को ध्यान से देखा और समझा जाता है। इसके बाद सभी जरूरी बातों को आसान भाषा में बताया जाता है, ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।

हमारा मकसद सिर्फ फोन के फीचर्स बताना नहीं है, बल्कि यह समझाना है कि कौन सा फोन आपके लिए सही रहेगा और कौन सा नहीं। ताकि फोन खरीदने के बाद आपको पछताना न पड़े और आपके पैसे सही जगह खर्च हों।

हमारी कोशिश रहती है कि हर लेख पूरी रिसर्च और सही जानकारी के साथ तैयार किया जाए, ताकि आपको फोन खरीदने से पहले सही फैसला लेने में मदद मिल सके।

Articles: 26

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *