Nothing Phone 4a Pro Review (2026): 10 दिन बाद सामने आए 3 सच जो खरीदने से पहले कोई नहीं बताएगा

Nothing Phone 4a Pro

Phonedosty पर हम सिर्फ स्मार्टफोन के फीचर ही नहीं बताते हैं, बल्कि उसे रोजाना इस्तेमाल और रिसर्च करके असली अनुभव और आसान भाषा में शेयर करते हैं। और यह review 10 दिनों के रियल इस्तेमाल पर आधारित है, ताकि तुम सभी लोग खरीदने से पहले सही फैसला ले सको और फालतू का पैसा बर्बाद न करो

Nothing Phone 4a Pro
Nothing Phone 4a Pro

अगर मैं सच बताऊँ, तो मैंने यह स्मार्टफोन थोड़ा जोश में आकर ले लिया था। और मैं जब पहली बार हाथ में लिया तो मुझे ऐसा लगा कि हाँ यही सही है। इसका डिजाइन काफी अलग है, सिस्टम भी साफ है और पहली नजर में फोन काफी शानदार लगता है। पर कुछ दिनों बाद इसकी असली सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगती है।

Feature Nothing Phone 4a Pro Details Nothing Phone 4a Pro
OS Android v16
Performance Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4
Octa Core (2.8GHz + 2.4GHz + 1.8GHz)
8GB / 12GB RAM
Display Best In Class
Rear Camera 50MP (Wide, 2x Optical Zoom)
50MP Periscope (3.5x Optical, 140x Digital)
8MP Ultra-Wide
4K @30fps Video
Front Camera 32MP Wide Angle
Screen Flash
Full HD @30fps
Battery 5400mAh
50W Fast Charging (USB Type-C)
Storage 128GB / 256GB (Non-expandable)
Connectivity 5G Supported
Dual Nano SIM
Build Dust & Water Resistant
Nothing Phone 4a Pro
Nothing Phone 4a Pro

Nothing Phone 4a Pro मेरा शुरुआती अनुभव – पहले 2 दिन

पहले दिन तो मैंने सिर्फ फोन को सेट किया, जैसे जरूरी ऐप्स डाउनलोड किए और इस्तेमाल करना शुरू किया। फोन काफी फास्ट चल रहा था और मुझे कहीं भी slow जैसा कुछ भी महसूस नहीं हुआ। और लगभग 4 घंटे लगातार इस्तेमाल किया और रात तक 35% बैटरी बच चुकी थी और उस समय मुझे लगा कि ये फोन सही है और रोजाना के इस्तेमाल में काफी सही चलेगा।

4–5 दिन के बाद इसमें क्या बदला

कुछ दिन बाद जब फोन रोज़मर्रा के यूज में आया, तब एक-एक छोटी सी कमी मुझे दिखी। जैसे मैं काफी जल्दी-जल्दी ऐप को बदल रहा था और अचानक देखा कि कुछ ऐप तो दोबारा भी खुल रहे हैं।

सीधा समझो:

इसका मल्टीटास्किंग पूरी तरह से smooth नहीं है

कुछ ऐप्स बार-बार reload होते हैं

premium feel थोड़ा कम हो जाता है

टेंशन की बात नहीं है क्योंकि यह बहुत बड़ी समस्या नहीं है, फिर भी ध्यान देने वाली बात जरूर है।

Nothing Phone 4a Pro गेमिंग का असली अनुभव क्या है

देखो मैं ज्यादा तर गेम तो नहीं खेलता, फिर भी BGMI Free Fire चलाकर पूरी तरह देखा और शुरुआत में गेम काफी सही चल रहा था, लेकिन लगभग 30 मिनट बाद इसमें मुझे फर्क महसूस होने लगा। गेम थोड़ा रुकने लगा और फोन गर्म भी होने लगा।

गेमिंग के दौरान जो महसूस हुआ:

शुरुआत में smooth performance ठीक-ठाक

थोड़ी देर बाद frame drop

फोन जल्दी गर्म होने लगता है

कैमरा के पास ज्यादा heat होने लगता है

इसका मतलब साफ है कि यह फोन casual gaming के लिए तो ठीक-ठाक है लेकिन लंबे समय तक गेम खेलने के लिए बेस्ट नहीं है

Nothing Phone 4a Pro
Nothing Phone 4a Pro

Nothing Phone 4a Pro कैमरा का – सच क्या है

कसम से कहूँ तो इसका कैमरा पहली नजर में शानदार लगता है, लेकिन इसे लगातार इस्तेमाल करने पर फर्क दिखता है। मैंने एक ही जगह पर दो दिन में फोटो लिए। पहला दिन तो फोटो काफी बढ़िया आई, लेकिन दूसरे दिन उतनी खास नहीं आई, पहले दिन जैसी।

यहाँ समझने वाली बात यह है:

दिन में फोटो झकास आती है

3x तक zoom भी ठीक है

देखो zoom बढ़ाने पर किसी भी फोन का detail कम हो जाती है, ये तो normal है

रात में फोटो average रहती है

मतलब ये इसका कैमरा खराब नहीं है, लेकिन हर बार एक जैसा फोटो नहीं आता।

Nothing Phone 4a Pro वीडियो रिकॉर्डिंग – थोड़ी कमी यहाँ है

अगर तुम भी Instagram Facebook YouTube पर वीडियो बनाते हो, तो यह चीज अपने दिमाग में रखो। वीडियो रिकॉर्डिंग में कुछ ऐसी छोटी-छोटी दिक्कतें हैं जो डेली लाइफ के इस्तेमाल में सामने आती हैं जैसे:

  1. 4K 60fps नहीं मिलता
  2. चलते वक्त रोशनी बदलती रहती है
  3. वीडियो stable तो नहीं लगता

इसी वजह से यह स्मार्टफोन content creators के लिए perfect नहीं बनता।

Nothing Phone 4a Pro बैटरी और चार्जिंग – राहत और कमी दोनों

देखो बैटरी इस फोन की सबसे पावरफुल चीजों में से एक माना जाता है। इस्तेमाल में तो आराम से एक दिन निकाल देता है। मुझे तो करीब 6–7 घंटे का screen timing मिला, जो इस रेंज में ठीक माना जाता है।

लेकिन इसकी चार्जिंग में एक छोटी सी कमी है:

फोन लगभग 1 घंटे में 100% चार्ज हो जाता है

और बॉक्स में charger तो नहीं मिलता है

मतलब साफ है तुम्हें अलग से charger खरीदना पड़ेगा।

Nothing Phone 4a Pro

सॉफ्टवेयर – यही चीज़ फोन को खास बनाती है

अगर एक चीज है जो इस फोन को अलग बनाती है, तो वह इसका साफ और आसान सिस्टम है। इसमें कोई भी फालतू ऐप या विज्ञापन कभी नहीं दिखता।

UI साफ सुथरा और simple

इस्तेमाल करना बिल्कुल आसान है

animations smoothly हैं

इसी वजह से फोन रोज़ इस्तेमाल में बेस्ट लगता है।

और हाँ, Nothing अपने अपडेट्स के लिए ही जाना जाता है, तो उनसे उम्मीद यही है कि आने वाले समय में इसके कैमरा और हीटिंग की प्रॉब्लम को सॉफ्टवेयर अपडेट से ही ठीक कर दिया जाए।

Nothing Phone 4a Pro कीमत और असली वैल्यू क्या है

इस फोन की कीमत भारतीय मार्केट में ₹42,999 है। और इस दाम में लोग ये उम्मीद करते हैं कि फोन हर चीज में best निकले।

लेकिन यहाँ पर ऐसा तो नहीं होता:

डिजाइन और स्क्रीन premium तो है

performance भी ठीक-ठाक है लेकिन सबसे तेज नहीं

कैमरा अच्छा है लेकिन consistent बिल्कुल नहीं

यही वजह है कि ये phone अच्छा तो है, लेकिन perfect नहीं है।

कॉम्पिटिशन – यहाँ लोग सबसे ज्यादा गलती करते हैं

इस रेंज में और भी बहुत सारे फोन मिलते हैं, जो कुछ चीजों में इससे भी बेहतर होते हैं अगर तुम gaming करते हो तो इसको देख सकते हो

Poco या iQOO ज्यादा powerful होते हैं इस पर आपको ध्यान देना होगा

अगर camera ज्यादा जरूरी है:

दूसरे brands भी ज्यादा stable result देते हैं

अगर बिलकुल ही clean experience चाहिए तो:

यह phone अभी भी अच्छा ही है

मतलब यह phone एक balanced option है, लेकिन हर चीज में नंबर 1 पर नहीं आता

Nothing Phone 4a Pro
Nothing Phone 4a Pro

एक हफ्ते बाद असली सच्चाई

जब तुम इसे कुछ दिन लगातार इस्तेमाल करते हो, तो यह बातें साफ हो जाती हैं:

gaming में गिरावट आती है

कैमरा हर बार एक जैसा नहीं आता

वीडियो average है

charger बॉक्स में नहीं है

लेकिन दूसरी तरफ:

रोज़ का इस्तेमाल smoothly है

फोन चलाने में बहुत आसान है

Quick Rating (जल्दी फैसला लेने के लिए)

  • डिजाइन: 9/10
  • स्क्रीन: 8.5/10
  • परफॉर्मेंस: 7.5/10
  • कैमरा: 7.5/10
  • बैटरी: 8/10
  • सॉफ्टवेयर: 9/10
  • कुल मिलाकर: 8.2/10

Final Verdict – लेना चाहिए या नहीं

अगर तुम रोज इस्तेमाल करते हो जैसे WhatsApp, YouTube, Instagram, Facebook, Twitter तो यह फोन तुम्हारे लिए बेस्ट है।

लेकिन अगर तुम चाहते हो:

  • heavy gaming करना
  • perfect camera चाहिए
  • ज्यादा performance चाहिए

तो तुम्हें दूसरे brands भी देखना चाहिए।

एक लाइन में सच कहूँ तो

Read more

CMF Phone 2 Pro 5G Review 7 दिन इस्तेमाल के बाद फोन लेना सही रहेगा या बाद में पछताओगे

CMF Phone 2 Pro

सीधी बात यह फोन दिखने और specs में बहुत अच्छा लगता है लेकिन इसकी असली बात इस्तेमाल करने के बाद ही पता चलती है भारतीय मार्केट में इसकी कीमत लगभग ₹18999 से शुरू होती है base variant और offers के साथ यह स्मार्टफोन कभी कभी ₹17999 में भी मिल सकता है अगर आप इसे सिर्फ … Read more

Honor 600 Pro Review: 200MP Camera है… फिर भी क्यों ये Phone हर किसी के लिए नहीं?

Honor 600 Pro Review: 200MP Camera है… फिर भी क्यों ये Phone हर किसी के लिए नहीं?

Quick Specs (Fast Clarity) Display: AMOLED, 120Hz Camera: 200MP Battery: ~5000mAh Charging: Fast charging Best for: Design + display users Not for: Gamers, camera perfection seekers 200MP ka camera, शानदार curved display, premium design—on paper ये सब कुछ perfect लगता है  लेकिन सच में 3–4 दिन लगातार इस्तेमाल करने के बाद इसका एक pattern मेरे … Read more

Motorola Edge 70 Pro Review 2026 5 दिन इस्तेमाल के बाद सच्चाई Price Camera Battery Test

Motorola Edge 70 Pro Review 2026 5 दिन इस्तेमाल के बाद सच्चाई Price Camera Battery Test

मैंने इस फोन को लगभग 5 दिन तक लगातार अपने personal phone की तरह ही इस्तेमाल किया कोई अलग testing नहीं सुबह alarm से लेकर रात तक social media scroll तक यही phone use किया तीसरे दिन मुझे एक चीज़ साफ समझ आ गई ये phone आपको impress तो नहीं करता लेकिन irritate भी नहीं … Read more

Oppo Find X9 Ultra camera test 😳 क्या सच में DSLR को भी टक्कर देता है?

Oppo Find X9 Ultra Review Hindi 2026 – Camera ऐसा है कि DSLR भी Fail लगने लगे (Real Truth)

देखो भाई लोग कल शाम मैं अपनी छत पर बैठा था काफी तेज हवा चल रही थी और मेरे सामने एक ऊंची बिल्डिंग पर छोटा सा बोर्ड लगा हुआ था दूर होने की वजह से मुझे साफ नहीं दिख रहा था तो मैंने अपना फोन निकाला और फुल zoom किया और सच बताऊं उस टाइम … Read more

Best Smartphone Under 20000 कौन सा स्मार्टफोन best है 2026 में जानें पूरी सच्चाई

Best Smartphone Under 20000

खरीदने से पहले एक बार सच जान लो, वरना बाद में लगेगा कि गलत फोन चुन लिया Phonedosty पर यह guide real use के आधार पर बनाई गई है। यहाँ सिर्फ specs नहीं, बल्कि रोजाना के इस्तेमाल में फोन कैसा चलता है, वही बताया गया है ताकि आप सही फैसला ले सकें Best Smartphone Under … Read more

Infinix Note 60 Pro 5G का असली सच मैंने खुद देखा… खरीदने से पहले ये गलती मत करना

Infinix Note 60 Pro 5G का असली सच मैंने खुद देखा… खरीदने से पहले ये गलती मत करना

देखो सीधी बात है 30 से 32 हजार के आसपास स्मार्टफोन लेना आसान नहीं होता क्योंकि हर ब्रांड कुछ ऐसा दिखाता है कि लगे इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता लेकिन असली बात तब समझ आती है जब फोन रोज के इस्तेमाल में आता है मैंने Infinix Note 60 Pro 5G को 7 दिन … Read more

Vivo T5 Pro Review: 9020mAh बैटरी सच में 2 दिन चलती है या सिर्फ दावा? (Full Test)

Vivo T5 Pro Review: 9020mAh बैटरी सच में 2 दिन चलती है या सिर्फ दावा? (Full Test)

अगर आप भी नया फोन लेने का सोच रहे हैं और आपकी सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म हो जाती है या फिर फोन कुछ देर बाद स्लो होने लगता है, तो Vivo T5 Pro आपकी नजर में जरूर आएगा। क्योंकि इस फोन की सबसे बड़ी बात है इसकी विशाल बैटरी। लेकिन … Read more

Xiaomi Redmi A7 Pro 5G Review ₹11499 में लेना सही है या नहीं असली सच्चाई जानकर चौंक जाओगे

Xiaomi Redmi A7 Pro 5G

देखो ₹12000 के अंदर 5G फोन लेना आज के टाइम में आसान नहीं है बल्कि options बहुत सारे हैं लेकिन हर फोन में कोई न कोई compromise जरूर मिलता है कभी performance weak होता है तो कभी camera खराब तो कभी battery average निकल जाती है लेकिन मैंने खुद Redmi A7 Pro 5G को अच्छे … Read more

New Smartphone Launch April 2026: फोन खरीदने से पहले ये पढ़ लिया तो पैसा बच जाएगा

New Smartphone Launch April 2026: फोन खरीदने से पहले ये पढ़ लिया तो पैसा बच जाएगा

अगर आप अभी नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए। क्योंकि जल्दबाज़ी में लिया गया फोन अक्सर बाद में पछतावा देता है। इस बार अप्रैल 2026 में Samsung, OnePlus, Vivo और Realme जैसे बड़े ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले हैं, जो आपके पैसे की पूरी कीमत वसूल करा सकते हैं। … Read more