आज के समय में ₹13,000 के बजट में कोई भी फोन खरीदना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल लगने लगा है और इसकी वजह साफ है। लगभग हर स्मार्टफोन 5G, 120Hz डिस्प्ले, AI फीचर्स और बड़े बड़े कैमरा नंबर के साथ उपलब्ध होता है। ऐसे में सिर्फ स्पेसिफिकेशन देखकर सही फोन का चुनाव करना आसान नहीं होता है।
Redmi A7 Pro 5G भी पहली बार में एक ऐसा ही स्मार्टफोन लगता है। लेकिन जब इसके कैमरा रिजल्ट, गेमिंग टेस्ट, बैटरी बैकअप और लंबे समय तक रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर देखा जाता है, तब इसकी असली कहानी सामने आती है।
और सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फोन की सबसे बड़ी ताकत वही चीजें हैं, जो कुछ यूजर्स के लिए इसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी मानी जा सकती हैं।
यदि आप भी ₹13,000 के आसपास एक नया फोन लेने का मन बना रहे हैं, तो खरीदने से पहले यह रिव्यू जरूर पढ़ना चाहिए

Redmi A7 Pro 5G Quick Summary
| फीचर | निष्कर्ष |
|---|---|
| कैमरा | दिन की रोशनी में अच्छा, रात में औसत |
| डिस्प्ले | 120Hz स्मूद, लेकिन HD+ रिजॉल्यूशन |
| परफॉर्मेंस | रोजमर्रा के काम के लिए अच्छा |
| गेमिंग | BGMI 60FPS सपोर्ट, लेकिन फ्रेम ड्रॉप्स देखने को मिल सकते हैं |
| बैटरी | फोन की सबसे बड़ी ताकत |
| चार्जिंग | 15W की वजह से धीमी |
| अपडेट्स | 4 साल Android + 6 साल Security Updates |
| खरीदना चाहिए? | अगर बैटरी आपकी प्राथमिकता है तो हाँ |
कैमरा देखकर शायद आप ज्यादा उत्साहित न हों, लेकिन पूरी कहानी कुछ और है
आज के समय में 50MP और 108MP कैमरा वाले 5G फोन आम हो गए हैं, तो ऐसे में शायद 32MP कैमरा सुनकर कोई ज्यादा प्रभावित न हो।
लेकिन कोई भी कैमरा सिर्फ नंबर का खेल नहीं होता, क्योंकि असली फर्क तो फोटो खींचने के बाद ही समझ आता है।
दिन की तेज धूप में ली गई फोटो देखने पर पता चलता है कि कैमरा फोटो को जरूरत से ज्यादा चमकदार बनाने की कोई कोशिश नहीं करता। आसमान, पेड़ पौधे और फेस का रंग काफी हद तक प्राकृतिक जैसा ही दिखाई देता है।
और सच में यही वजह है कि फोटो पहली बार में बहुत ज्यादा आकर्षक तो नहीं लगती, लेकिन बाद में देखने पर अच्छी महसूस हो जाती है।
अगर आप भी ज्यादातर फोटो दिन में ही खींचते हैं, तो यह कैमरा दाम के अनुसार अच्छा काम करता है।

लेकिन जैसे ही रोशनी कम होती है, तस्वीर बदलने लगती है
और सच में यहीं से कैमरे की असली टेस्ट की शुरुआत होती है।
और हाँ, सच में कम रोशनी में ली गई फोटो की सफाई धीरे धीरे कम हो जाती है। फोटो देखने में तो ठीक लगती है, लेकिन एक समस्या है। ज़ूम करने पर डिटेल पहले जैसी नहीं दिखती।
जैसे रात में सड़क, घर या किसी फंक्शन में आप फोटो लेते हैं, तो उस समय यह अंतर आपको आसानी से दिखाई दे सकता है।
आसान भाषा में कहें तो दिन में फोटोग्राफी कैमरे की ताकत बन जाती है, जबकि रात में इसकी फोटो काफी कमजोर हो जाती है।
अगर आप भी ज्यादातर फोटो रात में ही क्लिक करते हैं, तो फोन खरीदने से पहले इस बात पर जरूर ध्यान दें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।

सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों के लिए कैमरा कैसा है
आज के समय में ज्यादातर लोग DSLR जैसी फोटो के पीछे नहीं भागते।
उन्हें सिर्फ ऐसी फोटो चाहिए होती है जो Instagram, Facebook और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म पर आसानी से और अच्छी दिख सके।
और इस काम के लिए Redmi A7 Pro 5G का कैमरा जरूरत से ज्यादा ही काम चल देता है।
इस फोन से अच्छी रोशनी में ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने लायक आसानी से क्लिक हो जाती हैं।
यदि आपकी जरूरत सिर्फ रोजाना फोटोग्राफी करना है, तो यह कैमरा आपको ज्यादा शिकायत करने का मौका नहीं देता।
बड़ी स्क्रीन का फायदा किसे मिलेगा
इस फोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है।
YouTube, Netflix और Reels देखने वाले लोगों को यह चीज पहली नजर में ही पसंद आ सकती है, क्योंकि बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने का मजा और बढ़ जाता है।
खासकर यह फायदा बड़े बुजुर्ग और उम्रदराज लोगों के लिए है। बड़े अक्षर और बड़ा डिस्प्ले उपयोगी साबित हो सकता है।
लेकिन अगर आप एक हाथ से फोन इस्तेमाल करते हैं और आपको उसकी आदत है, तो इसका आकार थोड़ा बड़ा जरूर महसूस हो सकता है।
210 ग्राम वजन होने की वजह से यह फोन याद दिलाता है कि यह हल्का नहीं है।

लेकिन 120Hz देखकर पूरा फैसला मत करिए
120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की वजह से Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest और Chrome जैसे ऐप इस्तेमाल करते समय स्क्रीन काफी स्मूद महसूस होती है।
और स्क्रॉलिंग करते वक्त भी फर्क आसानी से महसूस किया जा सकता है।
लेकिन दूसरी तरफ HD+ रिजॉल्यूशन भी मौजूद है।
यानी इस फोन की स्क्रीन स्मूद तो लगेगी, लेकिन Full HD डिस्प्ले जैसी शार्पनेस की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
यदि आपने पहले कभी Full HD वाला फोन इस्तेमाल किया है, तो यह अंतर आपको जरूर महसूस हो सकता है।
रोजमर्रा के काम में फोन कैसा रहेगा
यह शायद सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है।
क्योंकि ज्यादातर लोग फोन से गेमिंग नहीं करना चाहते, बल्कि WhatsApp, YouTube, Facebook, UPI और ब्राउजिंग जैसे कई काम करते हैं।
कुछ डेटा के अनुसार Unisoc T8300 प्रोसेसर और लगभग 4.4 लाख AnTuTu स्कोर इस बात का संकेत देते हैं कि सामान्य उपयोग के लिए फोन पर्याप्त पावर रखता है।
और ऐसा भी नहीं लगता कि यह छोटी छोटी चीजों में बार बार परेशान करेगा।
अगर आपका उपयोग सिर्फ नॉर्मल है, तो परफॉर्मेंस को लेकर आपको ज्यादा चिंता नहीं होने वाली है।
BGMI खेलने वालों को एक बात जरूर जाननी चाहिए
कागज पर BGMI में Smooth + Extreme सेटिंग मिल जाती है।
मतलब कि इसमें 60fps तक गेम खेल सकते हैं।
यह बात सुनने और पढ़ने में अच्छी लगती है, लेकिन सिर्फ सेटिंग ही पूरी कहानी नहीं बताती।
लंबे समय तक गेमिंग करने के दौरान फ्रेम ड्रॉप्स देखने को मिल सकते हैं। यानी गेम अच्छा चलता है, लेकिन हमेशा एक जैसी स्मूदनेस देखने को नहीं मिलती।
यदि आप दिन में कुछ मैच ही खेलते हैं, तो आपको शायद कोई खास दिक्कत महसूस नहीं होगी।
लेकिन जो यूजर्स लगातार कई घंटे तक गेम खेलते हैं, उन्हें इसकी गेमिंग की सीमाएं जल्द ही समझ आ सकती हैं।

पर एक फीचर की कमी कुछ लोगों को काफी निराश कर सकती है
फोन में Gyroscope नहीं दिया गया है।
यदि आप BGMI मैच खेलते समय फोन घुमाकर निशाना लगाते हैं, तो यह बात आपके लिए काफी जरूरी हो सकती है।
आम लोगों को शायद इसका कोई फर्क न पड़े।
लेकिन ज्यादा गेमिंग पसंद करने वाले लोगों को खरीदने से पहले यह बात जरूर ध्यान में रखनी चाहिए।
अब बात उस फीचर की, जो इस फोन की असली पहचान बन सकता है
6300mAh बैटरी
आज भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनके लिए कैमरे से कहीं ज्यादा जरूरी बैटरी होती है।
उन लोगों को सिर्फ ऐसा फोन चाहिए होता है, जो बार बार चार्जर ढूंढने की परेशानी को खत्म कर दे।
और सच में Redmi A7 Pro की सबसे बड़ी ताकत यही लगती है।
क्योंकि कॉलेज जाने वाले छात्र, यात्रा करने वाले यूजर्स और दिनभर बाहर रहने वाले लोगों को यह बैटरी काफी फायदा दे सकती है।
और सच में यही वह फीचर है, जो इस फोन को भीड़ से अलग खड़ा कर देता है।
लेकिन यहीं सबसे बड़ा समझौता भी छिपा हुआ है
- बैटरी बड़ी तो है।
- बहुत बड़ी है।
- लेकिन चार्जिंग सिर्फ 15W की है।
- और यहीं से इसकी कहानी थोड़ी बदल जाती है।
जरा सोचिए, एक तरफ बड़ी टंकी लगी हुई है, लेकिन उसे भरने वाला पाइप पतला है। ऐसे में समय तो लगेगा। कुछ ऐसी ही स्थिति यहां भी दिखाई देती है।
अगर आपकी आदत रात में फोन चार्ज पर लगाकर सोने की है, तो शायद आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
लेकिन अगर आप 15 से 20 मिनट चार्ज करके कई घंटों की बैटरी बैकअप की उम्मीद रखते हैं, तो यह फोन आपको थोड़ा इंतजार करवा सकता है।
यानी बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है और चार्जिंग इसकी सबसे बड़ी कमजोरी।
इस फोन का सबसे कम चर्चा वाला लेकिन सबसे उपयोगी फीचर
सबसे ज्यादा लोग कैमरा और बैटरी पर ही रुक जाते हैं, लेकिन यहां 4 साल Android अपडेट और 6 साल Security Updates मिलते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन यह फीचर खास नहीं लगता।
लेकिन 2 से 3 साल बाद यही चीज फोन को पुराना महसूस होने से बचाने में काफी मदद करती है।
जो लोग हर साल फोन खरीदना नहीं चाहते, उनके लिए यह फीचर काफी ज्यादा महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
Redmi A7 Pro 5G को किसे खरीदना चाहिए
✔️ जो यूजर्स लंबी बैटरी बैकअप चाहते हैं
✔️ स्टूडेंट्स और नॉर्मल यूजर्स
✔️ जो लोग बड़ी डिस्प्ले पसंद करते हैं
✔️ जो लोग 3 से 4 साल तक एक ही फोन चलाना चाहते हैं
✔️ 5G फोन की तलाश करने वालों को

❌ किसे नहीं खरीदना चाहिए
- ✖️ जो यूजर्स फास्ट चार्जिंग चाहते हैं
- ✖️ हार्डकोर BGMI खिलाड़ियों को
- ✖️ बेहतर नाइट फोटोग्राफी चाहने वालों को
- ✖️ AMOLED डिस्प्ले पसंद करने वालों को
Redmi A7 Pro Camera Review Hindi Final Verdict
Redmi A7 Pro 5G उन स्मार्टफोनों में से नहीं है, जो सिर्फ बड़े बड़े फीचर्स दिखाकर लोगों को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं।
यह फोन उन लोगों के लिए काफी अच्छा है, जो दिनभर फोन चलाते हैं और बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और लंबे समय तक मिलने वाले अपडेट्स को महत्व देते हैं।
वहीं दूसरी तरफ फास्ट चार्जिंग, शानदार नाइट कैमरा और लंबे समय तक गेमिंग करने वाले लोगों को खरीदने से पहले दूसरे ब्रांड्स भी देख लेने चाहिए। जैसे Oppo, Vivo और Realme पर भी नजर डाल सकते हैं।
यदि सबसे आसान भाषा में कहें, तो Redmi A7 Pro 5G उन लोगों के हिसाब से ज्यादा सही लगता है, जो फोन को रोजाना के भरोसेमंद साथी की तरह इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, न कि सिर्फ कैमरा या गेमिंग मशीन की तरह।
अगर आपके परिवार या दोस्तों में कोई ₹13,000 के बजट में नया 5G फोन लेने का मन बना रहा हो, तो यह जानकारी उनके काफी काम आ सकती है। कई बार सही फोन चुनने से कहीं ज्यादा जरूरी गलत फोन खरीदने से बचना होता है।
ऐसे ही आसान भाषा में मोबाइल रिव्यू, कैमरा टेस्ट और बैटरी टेस्ट पढ़ने के लिए Phonedosty को फॉलो कर सकते हैं।
Xiaomi Redmi A7 Pro 5G Review ₹11499 में लेना सही है या नहीं असली सच्चाई जानकर चौंक जाओगे
Realme 16T Battery Test Hindi: 7 दिन बाद इसकी धांसू Battery ने मुझे Charger भूलने पर मजबूर कर दिया
Realme 16T Camera Review Hindi: 8000mAh Battery के साथ 7 दिन बिताने के बाद इसकी असली खूबी समझ आई
Realme 16T BGMI Test Hindi: 60FPS Gaming और 8000mAh Battery ने दिल जीत लिया

Niraj एक टेक ब्लॉगर हैं और Phonedosty.com पर स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी शेयर करते हैं। इन्हें इस फील्ड में 2–3 साल का अनुभव है। ये हर फोन को अपने इस्तेमाल, टेस्टिंग और रिसर्च के आधार पर आसान भाषा में समझाते हैं, ताकि यूज़र सही और समझदारी भरा फैसला ले सके